होम / चुनाव / देवेंद्र फडणवीस ने दाखिल किया नामांकन, संपत्ति का हुआ खुलासा, 5 साल में इतना इजाफा

देवेंद्र फडणवीस ने दाखिल किया नामांकन, संपत्ति का हुआ खुलासा, 5 साल में इतना इजाफा

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से नामांकन दाखिल किया, इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर साउथ ईस्ट सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. महाराष्ट्र की महायुति सरकार में बीते ढाई साल से उपमुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस ने लगातार छठीं बार नागपुर ईस्ट से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. नामांकन पत्र दाखिल करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हलफनामा भी दाखिल किया जिसमें उन्होंने अपनी और पत्नी अमृता फडनवीस की कुल चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया. आइए जानते हैं कि बीते पांच सालों में देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है.

13.27 करोड़ की संपत्ति

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में 13 करोड़ 27 लाख 47 हजार 728 रुपये की कुल चल- अचल संपत्ति बताई है. उनके टैक्स रिटर्न फॉर्म के अनुसार 2023-24 में उनकी कुल आय 79,30,402 रुपये जबकि 2022-23 में यह 92,48,094 रुपये थी. फडणवीस ने अपने नाम पर 56,07,867 रुपये की जबकि अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के नाम पर 6,96,92,748 रुपये की तथा अपनी बेटी के नाम पर 10,22,113 रुपये की चल संपत्ति घोषित की है. 

उनके पास 23,500 रुपये नकद हैं और उनकी पत्नी के पास 10,000 रुपये नकद हैं. बैंक खातों में उनकी जमा राशि, जिसमें सावधि जमा और वित्तीय संस्थानों, एनबीएफसी और सहकारी समितियों में जमा राशि शामिल है, 2,28,760 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास 1,43,717 रुपये हैं. राष्ट्रीय बचत योजना (एनएसएस), डाक बचत, बीमा पॉलिसियों और वित्तीय साधनों में 20,70,607 रुपये का निवेश किया है. उनकी पत्नी ने बांड, डिबेंचर, शेयर और म्यूचुअल फंड में 5,62,59,031 रुपये का निवेश किया है. 

फडणवीस के पास कितना सोना

हलफनामे के अनुसार फडणवीस के पास 450 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 32,85,000 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास 65,70,000 रुपये मूल्य के 900 ग्राम सोने के आभूषण हैं. उपमुख्यमंत्री ने अपने नाम पर 4,68,96,000 रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है, जिसमें चंद्रपुर में कृषि भूमि, नागपुर के धरमपेठ में आवासीय भवन और कई अन्य संपत्तियां शामिल हैं.
 
उनकी पत्नी के नाम पर 95,29,000 रुपये की संपत्ति है. फडणवीस ने अपनी पत्नी से 62,00,000 रुपये का ऋण लिया है तथा उनके ऊपर बैंकों या वित्तीय संस्थानों से कोई अन्य ऋण या बकाया नहीं है. उनके और उनकी पत्नी के नाम पर कोई वाहन पंजीकृत नहीं है. फडणवीस के खिलाफ चार प्राथमिकी और चार मामले लंबित हैं.

5 साल में कितनी बढ़ी फडणवीस की संपत्ति

गौरतलब है कि फडणवीस परिवार की संपत्ति में पिछले 5 वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. 2019 में उन्होंने अपनी संपत्ति 3.86 करोड़ रुपये घोषित की थी, जो अब 13.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. बताया जा रहा है फडणवीस की संपत्ति की लागत बाजार मूल्यों में वृद्धी के कारण बढ़ी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago