होम / चुनाव / देश की सबसे अमीर महिला की जीत, बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के कारण लड़ा निर्दलीय चुनाव

देश की सबसे अमीर महिला की जीत, बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के कारण लड़ा निर्दलीय चुनाव

इस बिजनेसवुमन के पास भारत की सबसे अमीर महिला का खिताब हासिल है और इनके पास 4280 करोड़ डॉलर की नेटवर्थ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल सिर्फ दौलत के मामले में नहीं, बल्कि राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी दिखाने के मामले में आगे चल रही हैं. हरियाणा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और इसके हिसार जिले से सावित्री जिंदल ने बाजी मार ली है. भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने इस सीट पर जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राम निवास रारा को 18,941 वोटों से हराया है. फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2024 तक सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 3.65 लाख करोड़ रुपये थी.

निर्दलीय दर्ज की जीत

सावित्री जिंदल, जिंदल ग्रुप की एमिरेट्स चेयरपर्सन हैं और दिवगत उद्योगपति ओपी जिंदल की पत्नी हैं. BJP से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार किस्मत आजमाया. उन्होंने चुनाव के दौरान एक इंटरव्यू में कहा था कि कि वह हिसार की जनता की मांग पर चुनाव लड़ रही हैं और अगर चुनीं जाती है तो वह सदन में उनकी आवाज मजबूती से उठाएंगी.

सावित्री जिंदल की नेटवर्थ कितनी है?

बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर 74 वर्षीय सावित्री ने कहा कि यह उनका चुनाव नहीं है बल्कि हिसार की जनता का चुनाव है. बता दें कि सावित्री जिंदल पहले भी 2 बार दो बार हिसार विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी है, वह हरियाणा की पूर्व शहरी निकाय मंत्री भी रही हैं. फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक सावित्री जिंदल 29.1 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला हैं.

सावित्री जिंदल ने क्या कहा?

हरियाणा की पूर्व शहरी निकाय मंत्री सावित्री ने कहा कि लोग महसूस करते हैं कि उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए. सावित्री ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा था, "मैंने हिसार के विकास और बदलाव के लिए सेवा करने का संकल्प लिया है. हिसार की जनता मेरा परिवार है और ओम प्रकाश जिंदल जी ने मेरा रिश्ता मेरे परिवार के साथ स्थापित किया था. जिंदल परिवार ने हमेशा हिसार की सेवा की है. मैं खुद को लोगों की उम्मीद के अनुरूप समर्पित कर दूंगी और उनके विश्वास को बनाए रखूंगी."
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago