होम / चुनाव / पूरी दिल्ली में 'कमल' खिलाने वाले BJP लीडर्स की आर्थिक कुंडली से वाकिफ हैं आप?

पूरी दिल्ली में 'कमल' खिलाने वाले BJP लीडर्स की आर्थिक कुंडली से वाकिफ हैं आप?

उत्तर प्रदेश में भाजपा को भले ही निराशा हाथ लगी हो, लेकिन दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिल गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर 'कमल' खिला है. देश की राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश में जहां भाजपा को करारा झटका लगा. वहीं, दिल्ली में परिणाम उसकी उम्मीदों के अनुरूप रहे हैं. हालांकि, भाजपा के इस प्रदर्शन से सबसे ज्यादा आहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे. जमानत पर बाहर आने के बाद उन्होंने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी. वह लगातार यह साबित करने में लगे थे कि उन्हें राजनीतिक साजिश के चलते जेल भेजा गया. उम्मीद भी थी कि उनके इमोशनल कार्ड कुछ न कुछ असर भी दिखाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भाजपा सातों सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही.   

ये हैं जीतने वाले भाजपाई
देश की राजधानी में BJP को शिकस्त देने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने 'इंडिया' गठबंधन के तहत हाथ मिलाया था. AAP ने 4 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया. दिल्ली की सातों सीट पर भाजपा ने शुरू से ही बढ़त बना रखी थी, जो आखिरी तक कायम रही. चांदनी चौक लोकसभा सीट से पार्टी के प्रवीण खंडेलवाल को विजय मिली. इसी तरह, उत्तर पूर्वी दिल्ली से भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी चुनाव जीते. नई दिल्ली सीट से सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने जीत हासिल की. पूर्वी दिल्ली से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा, उत्तर पश्चिम से योगेंद्र चंदोलिया, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत और दक्षिण दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी पर मतदाताओं ने भरोसा जताया. 

मनोज तिवारी हैं सबसे अमीर
अब चलिए दिल्ली से जीते भाजपा के सातों प्रत्याशियों की आर्थिक कुंडली भी खंगाल लेते हैं. चांदनी चौक से जीत हासिल करने वाले प्रवीण खंडेलवाल के पास कुल संपत्ति 7 करोड़ 60 लाख रुपए की संपत्ति है. उनकी पत्नी कनक खंडेलवाल भी 5 करोड़ से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं. प्रवीण के पास एक बिल्डिंग है, जिसकी मार्केट वैल्यू 4 करोड़ है. इसके अलावा, कूंचा पातीराम में उनका एक करोड़ की कीमत वाला पुश्तैनी मकान है. उत्तर पूर्वी दिल्ली से कमल खिलाने वाले मनोज तिवारी 28.05 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. उनके बैंक डिपॉजिट, इंवेस्टमेंट, गहनों और गाड़ियों की कीमत 10.53 करोड़ रुपए. जबकि उनकी वाइफ के पास 1.21 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

बिधूड़ी ने भी खूब बनाया पैसा
दक्षिण दिल्ली से से जीतने वाले BJP लीडर रामवीर सिंह बिधूड़ी की कुल संपत्ति 21.08 करोड़ है. 2022-23 के आयकर रिटर्न में उन्होंने अपनी इनकम 14.93 लाख रुपए बताई थी. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज नई दिल्ली सीट से जीत हासिल करने में सफल रही हैं. वह पेशे से वकील भी हैं और उनके पास कुल 19 करोड़ रुपए की संपत्ति है. बांसुरी को लग्जरी गाड़ियों का शौक है. वह दिल्ली में तीन फ्लैट की मालकिन हैं. हलफनामे में उन्होंने अपनी इनकम 68.28 लाख रुपए बताई थी. वहीं, पश्चिमी दिल्ली के कमलजीत सहरावत के पास 1.30 करोड़ रुपए की चल और 27.60 लाख रुपए की अचल संपत्ति है.

मल्होत्रा की दौलत 3.75 करोड़
पूर्वी दिल्ली सीट से बीजेपी की टिकट पर जीते हर्ष मल्होत्रा की कुल संपत्ति 3.75 करोड़ रुपए है. हर्ष नेता होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं. उनका प्रिटिंग का कारोबार है, जो उनकी इनकम का मुख्य सोर्स है. उत्तर पश्चिम से जीतकर संसद पहुंचने वाले BJP लीडर योगेंद्र चंदोलिया ने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल चल संपत्ति 29.31 लाख रुपए बताई थी. उनकी इनकम 3.83 लाख रुपए है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago