होम / चुनाव / भाजपा को कब मिलने वाला है नया अध्यक्ष, कौन-कौन हैं इस दौड़ में शामिल? 

भाजपा को कब मिलने वाला है नया अध्यक्ष, कौन-कौन हैं इस दौड़ में शामिल? 

भाजपा में नए अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई और जल्द ही इस पर फैसला हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अब केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं. उन्हें मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि पार्टी को नया अध्यक्ष कब मिलेगा और इस दौड़ में कौन-कौन शामिल हैं? भाजपा की तरफ से इसे लेकर कोई डेडलाइन की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है. क्योंकि इस साल 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं.    

जल्द हो सकता है फैसला
महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और जम्मू- कश्मीर को आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव से गुजरना है. ऐसे में तैयारियों के लिए भाजपा को फुल टाइम अध्यक्ष की ज़रूरत है. पार्टी जेपी नड्डा दोहरी जिम्मेदारी डालने के बजाए जल्द ही नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा सकती है. वैसे, कार्यकारी अध्यक्ष का ऑप्शन भी भाजपा के पास है, लेकिन शायद पार्टी उस पर विचार न करे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भाजपा का केंद्रीय संसदीय बोर्ड जल्दी ही नए प्रेसिडेंट के बारे में फैसला ले सकता है. संसदीय बोर्ड के पास नया अध्यक्ष नियुक्त करने का अधिकार है.

बैठक में हुआ मंथन
रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को इस संबंध में चर्चा के लिए भाजपा की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बीएल संतोष मौजूद थे. माना जा रहा है कि 15 जुलाई से अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. इसी दिन से सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा. कहा यह भी जा रहा है कि पार्टी में नड्डा को कुछ समय तक अध्यक्ष बरकरार रखकर एक कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बारे में भी सोच सकती है, लेकिन संगठन का एक बड़ा वर्ग इसके पक्ष में नहीं है. 

इनके नाम आए सामने
भाजपा के अध्यक्ष पद की दौड़ में जो नाम सामने आ रहे हैं, उनमें महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पार्टी महासचिव विनोद तावड़े, सुनील बंसल, के लक्ष्मण, ओम माथुर आदि शामिल हैं. सूत्रों का कहना है कि प्रदेशों के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नेताओं में से भी किसी को राष्ट्रीय भूमिका में लाया जा सकता है. वैसे, कुछ समय पहले यह चर्चा भी चली थी कि मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने वाले शिवराज सिंह चौहान को पार्टी अध्यक्ष बनाया जा सकता है. हालांकि, उनके कृषि मंत्री बनने के बाद इस पर विराम लग गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago