होम / चुनाव / BJD को लगा बड़ा झटका, पूर्व राज्य सभा सांसद सुजीत कुमार बीजेपी में हुए शामिल

BJD को लगा बड़ा झटका, पूर्व राज्य सभा सांसद सुजीत कुमार बीजेपी में हुए शामिल

लोकसभा और ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव के पहले से ही बीजू जनता दल के नेताओं का भाजपा में आना लगातार जारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीजू जनता दल (बीजद) से राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने हाल ही में राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। ओडिशा की सत्ता गंवाने के बाद कुमार, बीजद के दूसरे ऐसे राज्यसभा सदस्य हैं जिन्होंने राज्य व केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. कुछ दिन पूर्व ही ओडिशा की कुड़ुमी समुदाय की नेता ममता मोहंता ने राज्यसभा और बीजद से इस्तीफा दे दिया था. वह हाल ही में भाजपा के सदस्य के रूप में संसद के ऊपरी सदन के लिए निर्विरोध चुनी गयीं. कुमार और मोहंता के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में बीजद के सदस्यों की संख्या नौ से घटकर सात रह गयी है.

बीजेपी में हुए शामिल

बीजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सुजीत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से बीजद से निष्कासित किया गया है। उधर ृबयान आया इधर  सुजीत कुमार ने भाजपा का दामन थाम लिया.

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, ओडिशा भाजपा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर, भर्तृहरि महताब और अनिल बलूनी की मौजूदगी में बीजेडी नेता सुजीत कुमार ने भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने ओडिशा की पिछली नवीन पटनायक सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का भी आरोप लगाया. 

धर्मेंद्र प्रधान ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सुजीत कुमार का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल में होने के बावजूद वह हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ओडिशा के लिए किए गए कामों को लेकर उनके प्रशंसक रहे हैं, उन्होंने बीजू जनता दल को छोड़कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और नीतियों में विश्वास जताते हुए भाजपा को जॉइन किया है. वह ओडिशा और भाजपा की तरफ से उनका स्वागत करते हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में सुजीत कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा.

क्यों हुए बीजेपी में शामिल?

भाजपा में शामिल होने के बाद सुजीत कुमार ने कहा कि वे बीजू जनता दल के अध्यक्ष एवं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का धन्यवाद करना चाहते हैं कि उन्होंने उन्हें राज्यसभा में भेजा और आज वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में शामिल हुए हैं. यह उनके लिए बहुत ही हर्ष का दिन है. प्रधानमंत्री मोदी का 2047 तक ‘विकसित भारत’ और 2036 तक ‘विकसित ओडिशा’ के विजन और लक्ष्य से प्रभावित होकर, वह आज भाजपा में शामिल हुए हैं.
उन्होंने पार्टी में शामिल करने के लिए भाजपा के आला नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए ओडिशा का विकास और देशहित सर्वोपरि है और इसलिए ही वे विदेश से भारत आए थे. नवीन पटनायक सरकार के दौरान राज्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उस समय बीजेडी के नेतृत्व को कई बार भ्रष्टाचार के बारे में बताने का प्रयास किया. लेकिन, उस समय बीजेडी नेतृत्व ने उनकी बात नहीं सुनी. उन्होंने अब ओडिशा और पूरे देश में भाजपा को मजबूत करने के लिए भी काम करने की बात कही.

बीजेपी से राज्यसभा जा सकते हैं!

लोकसभा और ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव के पहले से ही बीजू जनता दल के नेताओं का भाजपा में आना लगातार जारी है. ओडिशा में प्रचंड बहुमत के साथ विधानसभा और लोकसभा दोनों में ही जीत हासिल करने के बाद अब भाजपा राज्यसभा में अपनी ताकत बढ़ाने में लगी है. 
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा आने वाले दिनों में सुजीत कुमार को ओडिशा से ही राज्यसभा भेज सकती है. भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से पहले बीजेडी सांसद सुजीत कुमार ने उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात कर उन्हें राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा. राज्यसभा के सभापति ने तत्काल प्रभाव से सुजीत कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago