होम / चुनाव / देश हो या विदेश सब इस मामले में पीएम मोदी से हैं पीछे, ऐसा करने वाले बने पहले नेता

देश हो या विदेश सब इस मामले में पीएम मोदी से हैं पीछे, ऐसा करने वाले बने पहले नेता

पीएम मोदी 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले नेता भी बन गए हैं. पिछले 3 साल में पीएम मोदी के फॉलोअर्स में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोअर्स हो गए हैं. इसी के पीएम मोदी 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ ‘एक्स’ पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं. पीएम मोदी के ‘एक्स’ हैंडल पर पिछले तीन साल में 3 करोड़ की प्रभावशाली बढ़त देखने को मिली है. जहां तक बात भारतीय राजनेताओं की है तो दूर-दूर तक कोई भी पीएम मोदी के आसपास नजर नहीं आ रहा.

विपक्षी नेताओं से कई गुना अधिक लोकप्रिय हैं पीएम मोदी

भारतीय नेताओं में पीएम मोदी की लोकप्रियता अन्य विपक्षी नेताओं से कई गुना अधिक है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को फॉलो करने वालों की संख्या दो करोड़ 75 लाख है. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो करोड़ 64 लाख लोग फॉलो करते हैं. समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के फॉलोअर की संख्या एक करोड़ 99 लाख है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 74 लाख, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 63 लाख, राजद नेता तेजस्वी यादव के 52 लाख, राकांपा संस्थापक शरद पवार के 29 लाख फॉलोअर हैं.

 

विदेशी नेताओं से भी आगे हैं पीएम मोदी

पीएम मोदी के फॉलोअर्स की तुलना अगर विदेशी नेताओं से की जाए तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी पीछे हैं. जो बाइडेन के वर्तमान में 38.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं, दुबई के शेख शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के 11.3 मिलियन, पोप फ्रांसिस के 18.5 मिलियन हैं. इस तरह से देखें तो पीएम मोदी फॉलोअर्स की तुलना में इन नेताओं से काफी आगे हैं. पीएम मोदी की इसी लोकप्रियता को देखते हुए दुनिया के कई नेता सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ने के लिए इच्छुक रहते हैं. हाल ही में जब पीएम मोदी इटली और ऑस्ट्रिया दौरे पर गए थे तब भी उनके फॉलोअर्स में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली थी.

अन्य क्षेत्र के दिग्गजों से भी आगे हैं पीएम मोदी

राजनेताओं से अलग दूसरे फील्ड के लोगों की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के 64.1 मिलियन, ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार जूनियर के 63.6 मिलियन और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स के 52.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा सेलिब्रिटियों में टेलर स्विफ्ट के 95.3 मिलियन, लेडी गागा 83.1 मिलियन और किम कार्दशियन के 75.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके बाद भी पीएम मोदी इन लोगों से कहीं आगे हैं.

इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी अच्छे खासे फॉलोअर्स 

पीएम मोदी का ये प्रभाव केवल एक्स तक ही सीमित नहीं है. इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 91 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. वहीं, यूट्यूब पर 25 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. 2009 में सोशल मीडिया मंच से जुड़ने के बाद पीएम मोदी ने इसका बखूबी इस्तेमाल किया है. पीएम मोदी खुद भी कई लोगों को फॉलो करते हैं उनसे बातचीत करते हैं और उनके मैसेज का जवाब देते हैं. बतौर प्रधानमंत्री मोदी आज भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago