होम / चुनाव / अश्वनी वैष्णव बने देश के सूचना प्रसारण मंत्री, साथ में मिली रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी

अश्वनी वैष्णव बने देश के सूचना प्रसारण मंत्री, साथ में मिली रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी

मोदी सरकार में मंत्रियों के बीच मंत्रालय का बंटवारा कर दिया गया है,पीएम आवास में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद ये फैसला किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है. नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली.आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है. शिवराज सिंह चौहान को ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री बनाया गया है. नितिन गडकरी को सड़क और परिवहन मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और एस जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया है.अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री व सूचना और प्रसारण मंत्री, मनोहर लाल खट्टर को शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री बनाया गया है.

अश्विनी वैष्णव बने सूचना और प्रसारण मंत्री

पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री रहने के साथ अश्विनी वैष्णव इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी संभाल चुके हैं, हालांकि वे ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं लेकिन मूलरूप से वे राजस्थान के रहने वाले हैं. उनका जन्म पाली जिले में रानी के जीवनंद कलां गांव में हुआ था. बाद में उनका पूरा परिवार जोधपुर में जाकर बस गया था. जोधपुर के जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी से उन्होंने ग्रेजुएशन किया. बाद में आईआईटी कानपुर से एम.टेक करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए थे.

ओडिशा कैडर के आईएएस रहे हैं अश्विनी वैष्णव

अश्विनी वैष्णव वर्ष 1994 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं.उन्हें ओडिशा कैडर अलॉट हुआ था. वे बालासोर और कटक जिले के कलेक्टर भी रहे हैं. वर्ष 2003 तक उन्होंने ओडिशा में कार्य किया. बाद में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान उन्हें पीएमओ में उपसचिव बनाया गया था. बाद में वे उनके निजी सचिव भी बन गए थे। वर्ष 2004 एनडीए केंद्र की सत्ता से बाहर हो गया था. इसके कुछ सालों बाद वर्ष 2010 में उन्होंने आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया.

पूर्व आईएएस रहे अश्विनी वैष्णव का निर्वाचन क्षेत्र ओडिशा है. वे बीजू जनता दल के सहयोग के निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए. पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्रालय संभाल चुके अश्विनी वैष्णव का राजस्थान से विशेष जुड़ा रहा है. पिछले चार पांच सालों में वे कई बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं. हालांकि वे ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं लेकिन उन्हें मंत्री बनाकर राजस्थान कोटे में भी गिना जा सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago