होम / चुनाव / हरियाणा के नतीजों ने मुश्किल की कांग्रेस की राह, दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP

हरियाणा के नतीजों ने मुश्किल की कांग्रेस की राह, दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP

आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव वह अकेले ही लड़ेगी. कांग्रेस से गठबंधन नहीं होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हरियाणा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए तमाम तरह की मुश्किलें लेकर आए हैं. हरियाणा में सरकार बनाने का उसका सपना तो टूटा ही है, भविष्य की योजनाओं पर भी सवालिया निशान लग गया है. इस बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) ने साफ कर दिया है कि वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी. 

काम पर मांगेंगे वोट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आज कहा कि पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ अति आत्मविश्वासी कांग्रेस है और दूसरी तरफ अहंकारी भाजपा. हम पिछले 10 सालों में किए अपने काम को खुद बोलने देंगे. बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस क्लीन स्वीप के उम्मीद लगाए बैठी थी. एग्जिट पोल भी उसकी उम्मीद को सही साबित होता दर्शा रहे थे, लेकिन नतीजे एकदम उलट आये. भाजपा ने राज्य में लगातार तीसरी बार बड़ी जीत हासिल की है.  

अलग होगा चुनाव
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की शुरूआत में हो सकते हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं. इस बार का चुनाव काफी अलग रहने वाला है. अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति घोटाले में जमानत पर बाहर चल रहे हैं. उन्होंने इस पूरे मामले को साजिश करार दिया है. लिहाजा, यह देखना होगा कि क्या दिल्ली के दिल में अभी भी केजरीवाल हैं या नहीं.    

कांग्रेस पर तंज
पूर्व दिल्ली CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी हरियाणा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है.उन्होंने कहा कि हरियाणा के नतीजों से मिली सबसे बड़ी सीख यह है कि कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करने का अनुरोध किया. केजरीवाल ने कल दिल्ली में आप पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं. चुनावों को हल्के में नहीं लेना चाहिए. हरियाणा चुनाव से सबसे बड़ी सीख यह मिली है कि कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुखर्जी के गृह राज्य में भगवा लहर: पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनता के विश्वास और विकास की राजनीति का परिणाम है.

05-May-2026

थलापति विजय: सिनेमा से सत्ता तक, तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी की शुरुआत

थलापति विजय का उभार तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. जिस तरह फिल्मी दुनिया से निकलकर उन्होंने जनता के बीच अपनी जगह बनाई है, वह आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा बदल सकता है.

05-May-2026

बंगाल-असम में लहराया BJP का परचम, केरल में UDF की सरकार और तमिलनाडु में TVK की लहर

इन शुरुआती रुझानों ने साफ कर दिया है कि 2026 का चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में राजनीतिक संतुलन के बड़े बदलाव का संकेत है.

04-May-2026

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 6 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उनके मंत्रिपरिषद में प्रवेश सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं.

20-February-2025

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की कमान, आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली (Delhi) फतह के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य के मुख्यमंत्री का पद रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को सौंप दिया है.

19-February-2025


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

14 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

4 hours ago