✕

होम / कोर्ट कचहरी / बेल्जियम में करता है जॉब, ताजमहल देखने आया था; पर लिखी थी 'अनहोनी'

बेल्जियम में करता है जॉब, ताजमहल देखने आया था; पर लिखी थी 'अनहोनी'

हाईवे पर कैब से उतरने के बाद उन्होंने होटल जाने के लिए ऑटो किया. फिर ऑटो चालक से करेन्सी एक्सचेंज के बारे में जानकारी ली.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: मोहब्बत की निशानी ताजमहल देखने आए गोवा के पर्यटक को आगरा में ऑटो गैंग ने लूट लिया. ऑटो चालक ने पर्यटक को 1 घंटे तक आगरा की सैर कराई ओर उसके बाद अपने 2 साथियों को फोन करके बुला लिया. पर्यटक को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसके साथ क्या होने वाला है. जैसे ही ऑटो चालक के दो और साथी पहुंचे, तब तीनों ने मिलकर पर्यटक का लैपटॉप, मोबाइल फोन, कैमरा और 8000 यूरो के साथ ट्रॉली बैग लेकर फरार हो गए.

गोवा निवासी पर्यटक बेल्जियम में जॉब करता है
पर्यटक ने थाना सदर पहुंचकर घटना की सूचना दी. इस मामले में पर्यटन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. पर्यटक सेवी गोवा में पोरवरम थाना क्षेत्र में मॉल द गोवा का रहने वाला है. वह  बेल्जियम में टेस्ला कंपनी में काम करता है. 11 सितंबर को गोवा से मथुरा आया था. इसके बाद मंगलवार को ताजमहल देखने के लिए कैब बुक कर आगरा पहुंचा.

होटल जाने के लिए किया था ऑटो
हाईवे पर कैब से उतरने के बाद उन्होंने होटल जाने के लिए ऑटो किया. फिर ऑटो चालक से करेन्सी एक्सचेंज के बारे में जानकारी ली, परन्तु पर्यटक को क्या पता था उसके साथ ठगी होने वाली है. चालक करीब 1 घंटे तक उसे शहर में घुमाता रहा, जिसके बाद उसने फोन करके अपने दो साथियों को बुला लिया. सारा सामान लूटने के बाद वे पर्यटक को सड़क के आगे छोड़कर भाग गए. करीब शाम 5:30 बजे तक किसी तरह पर्यटक थाना सदर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी. उसके बाद थाना सदर पुलिस ने पर्यटन थाने को सूचित किया.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
इससे पहले भी आगरा में पर्यटकों के साथ कई बार धोखा हो चुका है, परंतु अभी तक पुलिस के द्वारा कोई ऐक्शन नहीं लिया गया है. उनकी FIR तो ले ली गई, परन्तु उनको अभी तक नहीं पता है कि उनकी FIR का क्या हुआ.

पर्यटकों को परेशान किया जाता रहा है
भारत सरकार का जो स्लोगन है 'अतिथि देवो भव' लगता नहीं है कि उसका भारत में पालन हो रहा है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि पर्यटकों के साथ आए दिन धोखाधड़ी होती है. कई बार स्मारकों पर उनको परेशान किया जाता है, जिससे भारत की छवि धूमिल होती है. अब देखना यह है कि भारत सरकार आने वाले समय में पर्यटकों को किस तरीके की सेवा मुहैया कराती है.

VIDEO : कार की सीट बेल्ट पर नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा ऐलान, जान लें वरना बहुत पछताएंगे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

1 week ago

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago