होम / कोर्ट कचहरी / अचानक सुर्खियों में क्यों आ गए Smartphone बनाने वाली भारतीय कंपनी LAVA के MD?

अचानक सुर्खियों में क्यों आ गए Smartphone बनाने वाली भारतीय कंपनी LAVA के MD?

लावा की स्थापना 2009 में हरी ओम राय ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी. ये कंपनी स्मार्टफोन के साथ ही कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी बेचती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोबाइल फोन बनाने वाली भारतीय कंपनी लावा इंटरनेशनल (Lava Internationl) के MD हरिओम राय एकदम से सुर्खियों में आ गए हैं. लेकिन इन सुर्खियों का उनकी या लावा की किसी उपलब्धि से कोई ताल्लुख नहीं है. दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चीनी फोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जो कार्रवाई की है, उसकी जद में राय भी हैं. ED ने धन-शोधन निवारण अधिनियम के तहत हरिओम राय सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. 

राय पर क्या हैं आरोप?
Lava इंटरनेशनल के फाउंडर और एमडी हरिओम राय पर चीन की मोबाइल फोन कंपनी Vivo की मदद करने का आरोप है. ED ने राय के अलावा Vivo से जुड़े चीनी नागरिक गुआंगवेन क्यांग, नितिन गर्ग और राजन मलिक को गिरफ्तार किया है. माना जा रहा है क्यांग ने ही वीवो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इसने मुख्य भूमिका निभाई है. नितिन गर्ग वीवो के लिए CA का काम कर रहा था और राजन मलिक लावा का ऑडिटर बताया जा रहा है. आरोप है कि इनकी सांठगांठ की मदद से ही वीवो ने अवैध रूप से 1 लाख करोड़ रुपए भारत से बाहर भेजे हैं.

2009 में हुई थी स्थापना
ED का आरोप है कि चारों आरोपी जांच में मदद नहीं कर रहे थे. इसी वजह से उसने चारों की हिरासत मांगी थी. लावा के एमडी हरिओम राय पर आरोप है कि उन्होंने राजन मलिक के साथ मिलकर FDI मानदंडों का उल्लंघन किया. उन्होंने चीन की तरफ से नियंत्रित किए जा रहे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए Vivo China की मदद की. बता दें कि लावा की स्थापना 2009 में हरी ओम राय ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर की थी. ये कंपनी स्मार्टफोन के साथ ही कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी बेचती है. कंपनी ने हाल ही में अपनी विस्तार योजना के बारे में जानकारी दी थी. Lava स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ा शेयर हासिल करना चाहती है और इसके लिए उसने बड़े निवेश की घोषणा की थी.

बड़ा करना चाहती है Lava 
मीडिया रिपोर्ट्स एक अनुसार, 30,000 रुपए तक के स्मार्टफोन सेगमेंट में Lava 10 प्रतिशत मार्केट शेयर चाहती है, इसके लिए उसने प्रोडक्ट डेवलपमेंट एवं मार्केटिंग में अगले 2 सालों में 600 करोड़ खर्च करने की योजना बनाई है. कंपनी के 800 से ज्यादा सर्विस सेंटर है, लेकिन इसके बावजूद लावा 'सर्विस एट होम' पर काम कर रही है. यानी शिकायत पर कंपनी अपने इंजीनियरों सम्बंधित ग्राहक के घर भेजेगी. लावा को उम्मीद है कि इस सुविधा से उसका कस्टमर बेस मजबूत होगा. क्योंकि आज के समय में घर बैठे मिलने वाली सुविधा लोगों को ज्यादा पसंद आती है. एक रिपोर्ट में लावा के प्रेसिडेंट सुनील रैना के हवाले से बताया गया था कि अप्रैल 2020 से कंपनी के स्मार्टफोन बिजनेस में कम से कम 200 प्रतिशत का उछाल आया है.    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago