होम / कोर्ट कचहरी / Byju’s पर एक और मुसीबत, अमेरिकी अदालत ने ऋणदाताओं से धोखाधड़ी करने का दोषी पाया

Byju’s पर एक और मुसीबत, अमेरिकी अदालत ने ऋणदाताओं से धोखाधड़ी करने का दोषी पाया

अदालत का कहना है कि थिंक एंड लर्न, रिजू रवींद्रन और कैमशाफ्ट कैपिटल ने एक धोखाधड़ी वाली स्कीम बनाई, जिसके तहत Byju's Alpha से 53.3 करोड़ डॉलर की राशि डायवर्ट की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका की एक अदालत ने फैसला दिया है कि भारतीय एडटेक कंपनी BYJU'S, उसकी मूल कंपनी Think & Learn Pvt Ltd, और संस्थापक Byju रवींद्रन के भाई रिजू रवींद्रन ने अमेरिकी उधारदाताओं (जो BYJU'S Alpha, Inc. से जुड़े थे) के साथ धोखाधड़ी की है. यह फैसला जज John T. Dorsey ने डेलावेयर की US दिवालिया अदालत में दिया. अदालत ने यह भी कहा कि Camshaft Capital Fund और उसकी सहयोगी कंपनियों ने इस धोखाधड़ी की योजना बनाई और इसे लागू किया.

अदालत ने धोखाधड़ी वाले फंड ट्रांसफर की पुष्टि की  

अदालत ने माना कि BYJU'S Alpha से किए गए कई फंड ट्रांसफर धोखाधड़ी थे और पैसे को गलत तरीके से हड़प लिया गया था, यानी यह एक तरह की चोरी थी. यह भी साबित हुआ कि रिजू रवींद्रन ने BYJU'S Alpha के डायरेक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का उल्लंघन किया. उधारदाताओं की समिति ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "हमें खुशी है कि अदालत ने साफ तौर पर माना कि रिजू रवींद्रन, Camshaft और BYJU'S ने मिलकर $533 मिलियन (करीब 4,400 करोड़ रुपये) की चोरी से जुड़ी एक अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी की योजना बनाई और इसे अंजाम दिया."

उधारदाताओं ने BYJU'S पर 'Alpha Funds' छिपाने का आरोप लगाया 

उधारदाताओं का कहना है कि क्रेडिट समझौते (कर्ज से जुड़ी डील) फाइनल होने के तुरंत बाद, BYJU'S की अमेरिकी शाखा ने रिजू रवींद्रन और उसके साथियों के नेतृत्व में मार्च-अप्रैल 2022 में कुछ कर्ज नियमों का उल्लंघन किया. उनका आरोप है कि इन उल्लंघनों के कुछ हफ्तों बाद, रवींद्रन और अन्य लोगों ने $533 मिलियन (करीब 4,400 करोड़ रुपये) को कई ट्रांसफरों के जरिए इधर-उधर कर दिया.  

उधारदाताओं ने यह भी आरोप लगाया कि BYJU'S, रवींद्रन और उनके सहयोगियों ने बार-बार 'Alpha Funds' कहां हैं, यह छिपाने की कोशिश की और ऐसे वित्तीय दस्तावेज नहीं दिए, जिनसे यह पता चल सकता था कि यह पैसा कहां भेजा गया.

भारत और अमेरिका में दिवालिया प्रक्रिया शुरू  

कभी भारत का सबसे मूल्यवान स्टार्टअप रहा BYJU'S अब भारत और अमेरिका में दिवालिया प्रक्रिया का सामना कर रहा है. कंपनी की परेशानी तब शुरू हुई जब उसने ₹158 करोड़ का भुगतान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नहीं किया. इस भुगतान में चूक के बाद, BCCI ने BYJU'S की मूल कंपनी Think & Learn Pvt Ltd के खिलाफ NCLT (राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण) में दिवालिया याचिका दायर की.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago