होम / कोर्ट कचहरी / भगवान पर भी राजनीति, तिरुपति लड्डू विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने खींचे आंध्र सरकार के कान

भगवान पर भी राजनीति, तिरुपति लड्डू विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने खींचे आंध्र सरकार के कान

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक लैब रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाया है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पशु चर्बी युक्त घी का इस्तेमाल प्रसाद के लड्डू बनाने में हुआ था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

तिरुपति लड्डू विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की जमकर खिंचाई की. सर्वोच्च अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से उम्मीद की जाती है कि वह भगवान को राजनीति से दूर रखेंगे.  अदालत तिरुपति मंदिर में प्रसाद स्वरूप मिलने वाले लड्डुओं में पशु चर्बी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है.

रिपोर्ट भी स्पष्ट नहीं है
जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने सोमवार को सुनवाई के दौरान आंध्र प्रदेश के चीफ मिनिस्टर को आड़े हाथ लिया. बेंच ने कहा कि जब आप (मुख्यमंत्री) संवैधानिक पद पर होते हैं, तो हम उम्मीद करते हैं कि आप भगवान को राजनीति से दूर रखेंगे. यदि आपने पहले ही जांच के आदेश दे दिए थे, तो प्रेस के पास जाने की क्या जरूरत थी? लैब की रिपोर्ट जुलाई में आई, जबकि आपका बयान सितंबर में और रिपोर्ट भी एकदम स्पष्ट नहीं थी.

...तो प्रेस में क्यों गए?
शीर्ष न्यायालय ने आगे कहा कि लैब की रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि जिस घी की जांच की गई है, वो रिजेक्ट किया हुआ घी था. SC ने आंध्र सरकार से पूछा कि क्या मानकों पर खरे नहीं उतरे घी का इस्तेमाल प्रसाद में किया जा रहा था? इस पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. यह जवाब सुनने के बाद शीर्ष अदालत ने कहा कि तो तत्काल प्रेस के पास जाने की क्या जरूरत थी? 

सरकार से मांगा सबूत
अदालत ने जब राज्य सरकार से इसका सबूत मांगा कि लड्डू में इस्तेमाल हो रहा घी खऱाब था, तो आंध्र के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने जवाब दिया कि लोगों ने शिकायत की थी लड्डू का स्वाद ठीक नहीं है. इस पर अदालत ने कहा कि जनता को इसकी जानकारी नहीं थी, आपने इसे लेकर बयान दिया है. कोर्ट ने यह भी कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि प्रसादम में पशु चर्बी युक्त दूषित घी का इस्तेमाल हुआ था.

नायडू ने लगाया है आरोप
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि प्रथम दृष्टया फिलहाल यह बताने के लिए कुछ भी नहीं है कि सैंपल के लिए लिया गया घी लड्डुओं में भी इस्तेमाल हुआ था. कोर्ट ने कहा कि सैंपल में सोयाबीन का तेल भी हो सकता है. यहां यह दिखाने के लिए क्या है कि घी में किस चीज का इस्तेमाल हुआ था? मामले की अगली सुनवाई 3 अक्तूबर को होगी. बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक लैब रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाया है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पशु चर्बी युक्त घी का इस्तेमाल प्रसाद के लड्डू बनाने में हुआ था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

41 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

4 hours ago