होम / कोर्ट कचहरी / महाठग शेरपुरिया से 6 करोड़ की डील में बिजनेसमैन गौरव डालमिया को STF का नोटिस 

महाठग शेरपुरिया से 6 करोड़ की डील में बिजनेसमैन गौरव डालमिया को STF का नोटिस 

बिजनेसमैन गौरव डालमिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है. आरोप है कि इस जांच को खत्म कराने के लिए उन्होंने महाठग संजय राय शेरपुरिया से डील की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महाठग संजय राय शेरपुरिया के मामले में जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने इस संबंध में शेरपुरिया के करीबी एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके साथ ही STF ने दिल्ली के बड़े उद्योगपति गौरव डालमिया को भी नोटिस जारी कर इसी हफ्ते तलब किया है. STF गौरव डालमिया और संजय शेरपुरिया के बीच हुई छह करोड़ की डील की जांच कर रही है. 

इस बारे में होनी है पूछताछ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के शेरपुरिया की कंपनियों में निदेशक होने की पुष्टि हुई है. इन कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपए का लेनदेन भी सामने आया है. इसी वजह से एसटीएफ ने पूछताछ के लिए बुलाया है. दूसरी तरफ बिजनेसमैन गौरव डालमिया को भी STF के समक्ष पेश होना होगा. उनसे शेरपुरिया के एनजीओ को छह करोड़ रुपए देने के बारे में पूछताछ की जानी है. आरोप है कि डालमिया ने ये रकम अपने खिलाफ चल रही एक मामले की जांच रुकवाने के लिए दी थी.

जनवरी में हुआ था भुगतान
बिजनेसमैन गौरव डालमिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) फेमा कानून के तहत जांच कर रहा है. आरोप है कि इस जांच को खत्म कराने के लिए उन्होंने महाठग संजय राय शेरपुरिया से डील की थी. ये सौदा छह करोड़ रुपए में तय हुआ था और रकम का भुगतान 21 और 23 जनवरी को किया गया था. बैंक खाते की पड़ताल में ये बात सामने आई है. ये रकम संजय के NGO के खाते में डाली गई थी. बता दें कि इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी और नोएडा STF ने मामले की जांच की, जिसके बाद संजय को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया.

ऐसा किया डालमिया को प्रभावित 
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि संजय राय शेरपुरिया पहले दिल्ली में रहता था, लेकिन कुछ सालों से गाजीपुर में रहने लगा था. वह गुजरात में बड़ा कारोबारी रहा है. शेरपुरिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का डिफॉल्टर भी है. आरोप है कि संजय और उसकी पत्नी कंचन प्रकाश राय ने अपनी कंपनी के जरिए करोड़ों का चूना लगाया है. वह सोशल मीडिया पर खुद को कई कंपनियों का डायरेक्टर और कई मंत्रियों का करीबी होने का दावा करता था. बताया जाता है कि संजय के इस तरह के बड़े-बड़े दावों और दिग्गज नेताओं के साथ तस्वीरों के चलते ही बिजनेसमैन गौरव डालमिया ने उससे अपने खिलाफ चल रहे केस को खत्म कराने के लिए डील की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

43 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago