होम / कोर्ट कचहरी / मुश्किलों ने सीख लिया है रामदेव को परेशान करने का आसन, अब इस नए झमेले में फंसे बाबा

मुश्किलों ने सीख लिया है रामदेव को परेशान करने का आसन, अब इस नए झमेले में फंसे बाबा

बाबा रामदेव एक नए मामले में फंस गए हैं. उनकी कंपनी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लगता है मुश्किलों ने बाबा रामदेव (Baba Ramdev) को परेशान करने का आसन सीख लिया है. अब बाबा फिर बड़ी परेशानी में फंस गए हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने रामदेव की कंपनी पतंजलि के खिलाफ कार्रवाई के अनुरोध पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. दरअसल, पतंजलि के दिव्य दंत मंजन को शाकाहारी ब्रैंड के रूप में पेश करने के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता का दावा है कि पतंजलि के इस उत्पाद में मछली का अर्क है, जो मांसाहारी है.

शाकाहारी उत्पाद नहीं
शिकायतकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि 'दिव्य दंत मंजन' को हरे रंग के डॉट के साथ बेचती है, जो दर्शाता है कि यह उत्पाद शाकाहारी है. लेकिन इस दंत प्रोडक्ट में मछली का अर्क शामिल है और वो मांसाहारी है. लिहाजा, कंपनी को दिव्य दंत मंजन को शाकाहारी बताकर बेचने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए.

गलत ब्रांडिंग का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिस संजीव नरूला ने वकील यतिन शर्मा की याचिका पर केंद्र सरकार, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के साथ-साथ पतंजलि, दिव्य फार्मेसी, योग गुरु बाबा रामदेव और अन्यों को नोटिस जारी किया है. याचिकाकर्ता का कहना है कि कानून में किसी दवा को शाकाहारी या मांसाहारी घोषित करने का प्रावधान नहीं है, लेकिन दिव्य दंत मंजन की पैकेजिंग पर गलत ढंग से हरा डॉट दर्शाना औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम में  गलत ब्रांडिंग के तहत आता है. इस मामले की अगली सुनवाई नवंबर में होगी.

धार्मिक विश्वास के खिलाफ
याचिकाकर्ता का कहना है कि पतंजलि के उत्पाद में समुद्र फेन (सीपिया ऑफिसिनेलिस) है, जो मछली के अर्क से प्राप्त होता है. ऐसे में इस उत्पाद को शाकाहारी बताना, ऐसे लोगों के धार्मिक विश्वास और आस्था के खिलाफ जो केवल शाकाहारी सामग्री/उत्पादों का उपभोग करते हैं. गौरतलब है कि पतंजलि को लेकर रामदेव पिछले कुछ समय से अदालतों की फटकार का सामना कर रहे हैं. पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापन को लेकर उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने कई बार लताड़ लगाई थी. बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण को कोर्ट में पेश होकर माफी तक मांगनी पड़ गई थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago