✕

होम / कोर्ट कचहरी / PNB मैनेजर गिरफ्तार: 183 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई

PNB मैनेजर गिरफ्तार: 183 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई

यह मामला न केवल बैंकिंग प्रणाली की कमजोरियों को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे तकनीकी धोखाधड़ी का इस्तेमाल कर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 183 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बैंक गारंटी से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा करते हुए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक वरिष्ठ प्रबंधक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मध्य प्रदेश जल निगम लिमिटेड (MPJNL) के प्रोजेक्ट्स में गड़बड़ी के चलते की गई है. गिरफ्तारियां कोलकाता से की गईं.

कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच, तीन FIR दर्ज

CBI ने यह जांच मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर शुरू की. एजेंसी के अनुसार, 9 मई को तीन अलग-अलग FIR दर्ज की गईं, जो एक इंदौर स्थित कंपनी द्वारा वर्ष 2023 में प्राप्त सिंचाई परियोजनाओं के लिए प्रस्तुत की गई फर्जी बैंक गारंटियों से जुड़ी हैं. इन प्रोजेक्ट्स की कुल कीमत लगभग 974 करोड़ रुपये है.

जाली गारंटी के दम पर मिले कॉन्ट्रैक्ट, ईमेल से हुई पुष्टि

कंपनी ने कथित रूप से 183.21 करोड़ रुपये की कुल आठ फर्जी बैंक गारंटी MPJNL को सौंपी थीं. वेरीफिकेशन के दौरान, MPJNL को PNB के आधिकारिक डोमेन से गारंटी की पुष्टि करने वाले ईमेल प्राप्त हुए. इन ईमेल्स के आधार पर ही निगम ने कंपनी को लगभग 1,000 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट आवंटित किए. लेकिन बाद में ये ईमेल और गारंटी दस्तावेज फर्जी पाए गए.

पांच राज्यों में छापेमारी, दो गिरफ्तारियां

CBI ने घोटाले के सामने आने के बाद 19 और 20 जून को दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और झारखंड में 23 स्थानों पर छापे मारे. जांच एजेंसी ने बताया कि कोलकाता से पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. दोनों को स्थानीय कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर लाया जा रहा है.

घोटाले के पीछे कोलकाता का गिरोह: जांच जारी

ANI के अनुसार, प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिले हैं कि इस घोटाले के पीछे कोलकाता स्थित एक संगठित गिरोह का हाथ है, जो संभवतः अन्य राज्यों में भी इसी तरह की जाली बैंक गारंटी के जरिये सरकारी ठेके हासिल करने की कोशिश में रहा है. CBI इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

1 day ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

4 days ago

DHFL भ्रष्टाचार मामले में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी और बेटियों को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

CBI का आरोप है कि DHFL को यस बैंक से वित्तीय मदद मिलने के बदले राणा कपूर के परिवार से जुड़ी कंपनी को 900 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया था.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

25-September-2026

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026


बड़ी खबरें

सेबी ने म्यूचुअल फंड के लिए शुरू की नेट सेटलमेंट की सुविधा, 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नियम

सेबी ने म्यूचुअल फंड स्कीमों को शेयरों की खरीद और बिक्री से मिलने वाली रकम को आपस में एडजस्ट करने की अनुमति दी है.

1 hour ago

छह साल बाद फिर शुरू होगा इंडियन रीडरशिप सर्वे, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पाठकों की संख्या भी मापेगा IRS

MRUCI ने दो चरणों में सर्वे कराने की योजना बनाई है. नए सर्वे में पाठकों की संख्या के साथ मीडिया की विश्वसनीयता और उसके प्रभाव को भी मापने की कोशिश होगी.

7 minutes ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

30 minutes ago

वेदांता की पूर्व डिप्टी CFO स्वाति चौहान ने शुरू की अपनी कंपनी, निवेशक संबंधों पर करेगी काम

गुरुग्राम की Vaydha Advisory स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों को निवेशक संबंध (Investor Relations), IPO की तैयारी, कंपनियों के विभाजन और अधिग्रहण से जुड़ी सलाह देगी.

44 minutes ago

भारत में लॉन्च हुए तीन स्वदेशी AI मॉडल, दो बिना इंटरनेट करेंगे काम; डेटा सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए तीन नए स्वदेशी AI मॉडल EKA-1, Dhir 2B और Dhir 5B लॉन्च किए हैं.

54 minutes ago