होम / कोर्ट कचहरी / खत्‍म नहीं हो रही है Paytm की समस्‍याएं, अब इस एजेंसी ने शुरू की जांच 

खत्‍म नहीं हो रही है Paytm की समस्‍याएं, अब इस एजेंसी ने शुरू की जांच 

पेटीएम इससे पहले फेमा उल्‍लंघन की बात को नकार चुका है. ED अपनी इस जांच में ये देखने की कोशिश करेगा कि उल्‍लंघन हुआ है या नहीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम की परेशानियां खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब इस मामले में ईडी ने फेमा कानून के तहत पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. ED ने इस मामले में पेटीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है. इससे पहले अब तक पेटीएम के खिलाफ ईपीएफओ से लेकर आरबीआई तक सख्‍त एक्‍शन ले चुका है. 

आखिर क्‍या है जांच का मामला? 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेटीएम के खिलाफ ईडी ने जो जांच शुरू की है उसमें वो देख रहे हैं कि फॉरेन एक्‍सचेंज रूल्‍स का उल्‍लंघन तो नहीं हुआ है. ईडी इसमें जांच करेगी कि कंपनी ने FEMA (foreign Exchange Management Act) के तहत किसी तरह के कानून का उल्‍लंघन तो नहीं किया है. इसके अंतर्गत विदेशों में व्‍यक्तिगत और कॉर्पोरेट के द्वारा किए गए ट्रांसफर कवर होते हैं. इससे पहले पेटीएम ईडी की जांच की बात को नकार चुका है जबकि वो किसी भी तरह के उल्‍लंघन की बात को भी नकार चुका है. 

आज भी शेयरों में जारी रही गिरावट 
Paytm के स्टॉक में मंगलवार को भी 10 प्रतिशत की गिरावट आई और यह लोअर सर्किट पर पहुंच गया था. दरअसल, रिजर्व बैंक ने साफ कर दिया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा नही होगी, इसे लेकर निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है. यही वजह है कि गिरकर संभलने के बाद कंपनी के शेयरों में फिर से गिरावट आ रही है. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने सोमवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा से इंकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि यह निर्णय कंपनी के कामकाज के व्यापक मूल्यांकन और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है. 

इस तारीख से काम नहीं करेगा पेटीएम पेमेंट बैंक 
RBI की ओर से 31 जनवरी को पेटीएम पर कार्रवाई की गई थी. आरबीआई ने आदेश दिया था कि 29 फरवरी से पेमेंट बैंक काम नहीं कर सकेगा जबकि 31 जनवरी से नए ग्राहकों को उसमें जोड़ने पर रोक लगा दी थी. जबकि 29 फरवरी के बाद वॉलेट से फास्‍टैग रिचार्ज करने के अलावा कई तरह के दूसरे काम भी नहीं हो पाएंगे. पेटीएम को उम्‍मीद तो थी कि आरबीआई अगर इस मामले में पुनर्विचार करे तो उसे राहत मिल सकती है लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है. 

ये भी पढ़ें : अब इन तीन मंत्रों के साथ गोयनका बढ़ाएंगे समूह को आगे, आने वाली तिमाही में दिखेगा असर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

57 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

24 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

44 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

31 minutes ago