होम / कोर्ट कचहरी / न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटले में अब इस बिजनेसमैन की हुई गिरफ्तारी, जानिए कौंन है ये?

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटले में अब इस बिजनेसमैन की हुई गिरफ्तारी, जानिए कौंन है ये?

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा जावेद आजम (48) को हिरासत में लिया. इस मामले में यह अब तक की सातवीं गिरफ्तारी है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुंबई पुलिस ने New India Cooperative Bank में 122 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में व्यापारी जावेद आजम को गिरफ्तार किया है. पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उन्हें सोमवार रात हिरासत में लिया. अब तक इस केस में सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि जावेद आजम को गिरफ्तार आरोपी उन्नतान अरुणाचलम के जरिए 18 करोड़ रुपये मिले थे. आजम, इलेक्ट्रिकल सामान का कारोबार करते हैं.

अधिकारी ने बताया कि, बिजली के सामान के कारोबारी उन्नाथन अरुणाचलम भी जावेद आजम के संपर्क में थे. जांच में पता चला है कि उन्नाथन और उनके पिता मनोहर अरुणाचलम ने बैंक से 33 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है.

122 करोड़ का है घोटाला

जानकारी के मुताबिक, इस घोटाले के मुख्य आरोपी बैंक के पूर्व महाप्रबंधक हितेश मेहता ने 2019 में मनोहर अरुणाचलम को 15 करोड़ रुपये दिए थे. इसके बाद उनके ऑफिस में 18 करोड़ रुपये पहुंचे, जो बाद में जावेद आजम को सौंप दिए गए. मुंबई पुलिस के मुताबिक, न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के प्रभादेवी और गोरेगांव ब्रांच की तिजोरियों से 122 करोड़ रुपये गायब कर दिए गए. इस घोटाले में कुछ और लोग भी आरोपी हैं, जिनमें बैंक के पूर्व अध्यक्ष हिरेन भानु और उनकी पत्नी, पूर्व उपाध्यक्ष गौरी भानु शामिल हैं. ये दोनों घोटाले के सामने आने से पहले ही विदेश भाग गए थे.

हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट

पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी हितेश मेहता का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया था, जिसे झूठ पकड़ने वाला टेस्ट भी कहा जाता है. यह टेस्ट शहर के कलीना इलाके में स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में किया गया था. आर्थिक अपराध शाखा के सूत्रों के मुताबिक, पॉलीग्राफ टेस्ट के नतीजों से मेहता के जवाबों में गड़बड़ी के संकेत मिले हैं. अधिकारी ने बताया कि पुलिस अब घोटाले से जुड़े लेन-देन और इसमें शामिल अन्य लोगों की जांच कर रही है. आगे की जांच में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

21 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

4 hours ago