होम / कोर्ट कचहरी / Maggi के बिगड़े जायके से अपना स्वाद बढ़ाना चाहती थी सरकार, लेकिन पूरी नहीं हुई हसरत

Maggi के बिगड़े जायके से अपना स्वाद बढ़ाना चाहती थी सरकार, लेकिन पूरी नहीं हुई हसरत

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने मैगी के खिलाफ सरकार की 2 याचिकाओं को खारिज कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आपके मुंह का स्वाद बढ़ाने वाली मैगी (Maggi) 2015 में एक बड़ी मुसीबत में फंस गई थी. Nestle की मैगी में स्वीकार्य सीमा से अधिक सीसा यानी लेड मिलने की बात सामने आई थी, जिसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया था. अब उसी मामले में सरकार को बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) ने सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें नेस्ले से हर्जाने की मांग की गई थी.

आज शेयरों पर दिखेगा असर 
NCDRC का ये आदेश दिग्गज FMCG कंपनी नेस्ले के लिए बड़ी राहत है. मैगी के मामले में सरकार ने नेस्ले से 640 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा था. इस संबंध में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की तरफ से 2 याचिकाएं दायर की गई थीं. NCDRC ने सरकार की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिनमें 284.55 करोड़ रुपए के मुआवजे और 355.41 करोड़ के दंडात्मक हर्जाने की मांग की गई थी. इस राहत का असर आज Nestle India के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. कल यानी गुरुवार को कंपनी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे.

ये भी पढ़ें - Shah Rukh Khan की तरह नहीं गाना चाहते 'लुट-पुट गया', तो आज इन शेयरों से बनाए रखें दूरी

बाजार से वापस मंगवाई थी मैगी
नेस्ले ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उपभोक्ता मामलों के विभाग की NCDRC के समक्ष 2015 में दायर याचिकाओं को आयोग ने खारिज कर दिया है. दरअसल, जून, 2015 में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कथित तौर पर स्वीकार्य सीमा से अधिक सीसा होने का हवाला देते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद सरकार ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग (NCDRC) का रुख करते हुए आरोप लगाया था कि नेस्ले खतरनाक और दोषपूर्ण मैगी नूडल्स के उत्पादन और सार्वजनिक बिक्री के अनुचित व्यापार में लिप्त थी. इसके चलते नेस्ले को बाजार से मैगी वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था.

पांच महीने में हुई थी वापसी
सरकार ने मैगी मामले में पहली बार उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 12-1-D के तहत कार्रवाई की थी. इस धारा के तहत केंद्र और राज्य दोनों को ही शिकायत दर्ज करने की शक्ति मिली हुई है. खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने मैगी नूडल्स के नमूनों में सीसे की अधिक मात्रा पाए जाने के बाद इसे मानव उपभोग के लिए असुरक्षित और खतरनाक करार दिया था और प्रतिबंध लगा दिया था. इसके करीब पांच महीने बाद ही मैगी बाजार में दोबारा आ गई थी. वापसी के कुछ समय तक मैगी को परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने टेस्ट से उसने जल्द ही लोगों को दोबारा दीवाना बना दिया.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago