होम / कोर्ट कचहरी / ED का बड़ा एक्शन: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 25 ठिकानों पर रेड, वित्तीय गड़बड़ियों की जांच तेज

ED का बड़ा एक्शन: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 25 ठिकानों पर रेड, वित्तीय गड़बड़ियों की जांच तेज

ईडी की यह कार्रवाई बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान का हिस्सा है. आने वाले दिनों में पूछताछ का दायरा बढ़ सकता है और कुछ और ठिकानों पर भी सर्च की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर शिकंजा कसता जा रहा है. दिल्ली ब्लास्ट की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह ओखला-जामिया नगर सहित दिल्ली–एनसीआर के 25 से अधिक स्थानों पर छापेमारी शुरू की. यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध फंडिंग की जांच के तहत की जा रही है.

ईडी की तड़के 5 बजे शुरू हुई छापेमारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की टीमें सुबह करीब 5 बजे अल-फलाह यूनिवर्सिटी, उसके ट्रस्टीज और उनसे जुड़े व्यक्तियों व संस्थाओं के कार्यालयों और आवासों पर पहुंचीं. ईडी को संस्थान में फंड की हेरफेर और कई वित्तीय लेन-देन पर गंभीर संदेह है, जिसके चलते फंडिंग पैटर्न और रिकॉर्ड्स की गहन जांच की जा रही है.

ब्लास्ट केस में यूनिवर्सिटी का नाम आने के बाद बढ़ी कार्रवाई

दिल्ली में हाल में हुए ब्लास्ट मामले में कई संदिग्धों के कथित तौर पर यूनिवर्सिटी से जुड़े होने की जानकारी सामने आई थी. इसी सिलसिले में अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच के दायरे में आई है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जालसाजी और धोखाधड़ी से जुड़े दो मामलों में यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को दो समन जारी किए थे.

चेयरमैन से पूछताछ क्यों जरूरी मानी गई?

पुलिस और जांच एजेंसियों के अनुसार, चेयरमैन का बयान संस्थान के कामकाज, फंडिंग और उससे जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों को समझने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. जांच में कई विसंगतियां, संदिग्ध लेन-देन और प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आई हैं, जिन्हें स्पष्ट करने के लिए समन भेजा गया.

अवैध निर्माण पर भी गिर सकती है कार्रवाई

जांच एजेंसियों ने हाल में यूनिवर्सिटी परिसर का निरीक्षण किया, जहां कई निर्माण बिना मंजूरी और नियमों की अनदेखी के साथ बने पाए गए. प्रशासन अब इन संरचनाओं की कानूनी जांच कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, यदि अनियमितताएं साबित होती हैं, तो यूनिवर्सिटी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने की संभावना है.

जालसाजी के दो केस पहले से दर्ज

दिल्ली पुलिस पहले ही अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज कर चुकी है. अब ईडी, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों की संयुक्त जांच संस्थान के वित्तीय ढांचे और संभावित आतंकी लिंक की भी पड़ताल कर रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

27 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago