होम / कोर्ट कचहरी / Mahindra ने बदला अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV का नाम, Indigo ने दायर किया था मुकदमा

Mahindra ने बदला अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV का नाम, Indigo ने दायर किया था मुकदमा

महिंद्रा ने इस विवाद पर खेद जताते हुए कहा कि दो बड़ी भारतीय कंपनियों को ऐसे अनावश्यक विवाद में नहीं उलझना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की दिग्गज कार निर्माता Mahindra & Mahindra ने अपनी हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘BE 6e’ का नाम बदलकर ‘BE 6’ कर दिया है. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि इंडिगो एयरलाइंस की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने ट्रेडमार्क को लेकर महिंद्रा के खिलाफ कानूनी मुकदमा दर्ज करवाया है. बता दें कि यह विवाद ‘6e’ ट्रेडमार्क को लेकर हुआ है, जिसका इस्तेमाल इंडिगो एयरलाइंस करती है. नाम बदलने के बावजूद भी महिंद्रा ने कहा है कि वह अदालत में ‘BE 6e’ के लिए ट्रेडमार्क के लिए लड़ाई जारी रखेगी.

मामला कहां से शुरू हुआ?

3 दिसंबर 2024 को इंटरग्लोब एविएशन ने दिल्ली हाई कोर्ट में महिंद्रा के खिलाफ केस दायर किया. उनका दावा है कि महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6e नाम का उपयोग उनके ट्रेडमार्क ‘6e’ का उल्लंघन है. एयरलाइन ने दावा किया कि ‘6E’ पिछले 18 वर्षों से उसकी पहचान का अभिन्न हिस्सा है. यह एक रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है, जिसे व्यापक वैश्विक मान्यता प्राप्त है. यह मामला 9 दिसंबर को अदालत में सुनवाई के लिए जाएगा. इंटरग्लोब ने कहा कि किसी भी रूप में ‘6E’ का अनधिकृत उपयोग हमारे ब्रांड की प्रतिष्ठा और पहचान का उल्लंघन है. हम अपनी बौद्धिक संपदा और ब्रांड को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे.

महिंद्रा का रुख

महिंद्रा ने इस विवाद पर खेद जताते हुए कहा कि दो बड़ी भारतीय कंपनियों को ऐसे अनावश्यक विवाद में नहीं उलझना चाहिए. महिंद्रा ने कहा कि हमने अपने उत्पाद का नाम बदलकर ‘BE 6’ रखने का फैसला लिया है ताकि विवाद को खत्म किया जा सके और आगे की ओर बढ़ा जा सके.” आपको बता दें कि इंडिगो खुद एक ट्रेडमार्क विवाद का सामना कर चुकी है. टाटा मोटर्स ने इंडिगो नाम के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी. टाटा ने 2002 में अपनी सेडान कार का नाम ‘इंडिगो’ रखा था, जबकि इंटरग्लोब एविएशन ने 2006 में अपनी पहली फ्लाइट इंडिगो के नाम से शुरू की थी.

महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी है BE 6e

महिंद्रा ने अपनी पहली “इलेक्ट्रिक ओरिजिन” एसयूवी ‘BE 6e’ और ‘XEV 9e’ को 26 नवंबर 2024 को लॉन्च किया था. इससे ठीक एक दिन पहले, यानी 25 नवंबर को, ट्रेडमार्क रजिस्ट्रार ने ‘BE 6e’ नाम को पंजीकरण के लिए स्वीकार कर लिया था. अगर यह नाम पंजीकृत हो जाता है, तो महिंद्रा को ‘BE 6e’ नाम का उपयोग करने का अधिकार मिलेगा. महिंद्रा ने उम्मीद जताई है कि यह विवाद जल्द खत्म होगा और भारतीय कंपनियां एक-दूसरे की प्रगति को प्रोत्साहित करेंगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

32 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago