होम / कोर्ट कचहरी / मद्रास हाई कोर्ट ने Telegram को लगाई फटकार, इन चैनल को बंद करने का दिया आदेश

मद्रास हाई कोर्ट ने Telegram को लगाई फटकार, इन चैनल को बंद करने का दिया आदेश

PhonePe ने मद्रास हाई कोर्ट में Telegram के खिलाफ उसका नाम और लोगो का इस्तेमाल करके फर्जी चैनल बनाने की शिकायत दर्ज कराई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन पेमेंट ऐप फोनपे (PhonePe) ने टेलीग्राम (Telegram) के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में एक शिकायत दर्ज कराई है. इसे लेकर कोर्ट ने टेलीग्राम की जमकर फटकार लगाई है. दरअसल, फोनपे ने टेलीग्राम पर खिलाफ उसका नाम और लोगो का इस्तेमाल करके फर्जी चैनल बनाने का आरोप लगाया है. कोर्ट ने अब टेलीग्राम को ऐसे फर्जी चैनल ब्लॉक करने का आदेश दिया है. तो आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला?

ये है पूरा मामला
फोन पे ने मद्रास हाई कोर्ट में शिकायत दर्ज की है कि कुछ लोग टेलीग्राम पर फर्जी चैनल बना रहे हैं. ऐसे में लोग रियल और फर्जी फोनपे ऐप में फर्क नहीं कर पा रहे हैं. यह चैनल फोनपे का नाम और लोगो का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन चैनल के जरिए लोग लोगों को धोखा देकर उनसे पैसे हड़पा जा रहा है. फोनपे ने कोर्ट से इन चैनलों को बंद करने की मांग की. फोनपे ने यह भी कहा है कि टेलीग्राम की वजह से उसे वित्तीय तौर पर नुकसान हो रहा है, जिसकी वजह से लोगों को भरोसा ऑनलाइन पेमेंट से उठ सकता है.

कोर्ट ने टेलीग्राम को दिया ये आदेश
मद्रास हाई कोर्ट की सुनवाई के दौरान टेलीग्राम को जमकर फटकार लगाई गई है. वहीं, इस मामले में कोर्ट ने टेलीग्राम को आदेश दिया है कि वह फोनपे का नाम और लोगो का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने वाले चैनलों को ब्लॉक और डिलीट करे. ये चैनल लोगों को धोखा देकर उनसे पैसे हड़प रहे थे. फोनपे ने कोर्ट में शिकायत की थी कि इन चैनलों की वजह से कंपनी और उसके यूजर्स को नुकसान हो रहा है.

फोनपे या यूजर की शिकातय पर टेलीग्राम करेगा कार्रवाई
टेलीग्राम ने कोर्ट को बताया कि वह ऐसे चैनलों को खुद से पहचान और ब्लॉक नहीं कर सकता, लेकिन कंपनी ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि अगर फोनपे या कोई यूजर शिकायत करेगा, तो वह तुरंत संबंधित चैनल को ब्लॉक कर देगा. कोर्ट ने आदेश दिया कि अगर फोनपे को ऐसे कोई चैनल मिलते हैं, तो वह तुरंत टेलीग्राम को सूचित करे. इसके बाद टेलीग्राम को उस चैनल को ब्लॉक कर देगा. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

34 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago