होम / कोर्ट कचहरी / माधबी पुरी बुच को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने अगली सुनवाई तक FIR पर लगाई रोक

माधबी पुरी बुच को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने अगली सुनवाई तक FIR पर लगाई रोक

माधबी पुरी बुच केस में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने माधबी पुरी समेत अन्य पर FIR पर STAY लगा दिया है, जो अगली सुनवाई तक जारी रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक विशेष अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें पूर्व SEBI प्रमुख माधबी पुरी बुच, बोर्ड के कुछ सदस्यों और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के बड़े अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया था. बुच और अन्य अधिकारियों ने इस मामले को खारिज करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था. जस्टिस शिवकुमार डिगे ने इस मामले को तत्काल सुनवाई के लिए स्वीकार किया और आज बुच और अन्य अधिकारियों के पक्ष में कार्यवाही पर रोक लगा दी.

क्या था पूरा मामला?

एक विशेष अदालत ने पूर्व SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और पांच अन्य अधिकारियों के खिलाफ शेयर बाजार में धोखाधड़ी और नियामक उल्लंघन के आरोपों में मामला दर्ज करने का आदेश दिया था. अदालत ने यह भी कहा था कि वह जांच की निगरानी करेगी और 30 दिनों के भीतर मामले की स्थिति रिपोर्ट मांगी. हालांकि, SEBI ने इस आदेश को चुनौती देने का फैसला किया है. SEBI का कहना है कि अदालत ने बोर्ड को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया.

विशेष अदालत के जज शशिकांत एकनाथराव बंगार ने एक पत्रकार सपन श्रीवास्तव की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, "इस मामले में नियामक लापरवाही और मिलीभगत के प्राथमिक सबूत हैं, जिसके लिए एक निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है." आपको बता दें, याचीकाकर्ता सपन श्रीवास्तव ने इस मामले में जांच की मांग की थी. अदालत ने यह भी कहा कि आरोपों में एक संज्ञेय अपराध का खुलासा हुआ है, जिसके लिए जांच जरूरी है. साथ ही, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और SEBI की निष्क्रियता के कारण "न्यायिक हस्तक्षेप आवश्यक हो गया है."

SEBI का क्या था पक्ष?

SEBI ने इस फैसले पर कहा था कि वह "इस आदेश को चुनौती देने के लिए उचित कानूनी कदम उठाएगी." SEBI ने यह भी तर्क दिया कि नामित अधिकारी संबंधित समय में अपने पद पर नहीं थे. SEBI ने कहा, "अदालत ने SEBI को कोई नोटिस जारी किए बिना या तथ्यों को रिकॉर्ड पर रखने का मौका दिए बिना ही याचिका को मंजूरी दे दी." SEBI ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता एक "अभ्यस्त मुकदमेबाज" है, जिसकी पिछली याचिकाएं अदालत द्वारा खारिज कर दी गई थीं और कुछ मामलों में जुर्माना भी लगाया गया था.

किन अधिकारियों के खिलाफ FIR का आदेश?

माधबी पुरी बुच के अलावा, जिन अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया था, उनमें BSE के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुंदररमन राममूर्ति, तत्कालीन चेयरमैन और पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर प्रमोद अग्रवाल और SEBI के होल-टाइम मेंबर अश्वनी भाटिया, अनंत नारायण जी और कमलेश चंद्र वार्ष्णेय शामिल हैं.

आपको बता दें कि माधबी पुरी बुच, जो SEBI की पहली महिला प्रमुख थीं, का तीन साल का कार्यकाल 1 मार्च को समाप्त हो गया. उनके कार्यकाल के दौरान शेयर बाजार में तेजी से समाधान, FPI (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक) में बढ़ोतरी और म्यूचुअल फंड पैठ को बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई थी. हालांकि, उनके कार्यकाल के अंतिम वर्ष में विवाद भी देखने को मिले थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

41 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

4 hours ago