होम / कोर्ट कचहरी / JSW स्टील को मिली राहत, SC ने भूषण पावर एंड स्टील को बंद करने का फैसला वापस लिया

JSW स्टील को मिली राहत, SC ने भूषण पावर एंड स्टील को बंद करने का फैसला वापस लिया

सुप्रीम कोर्ट ने भूषण पावर को लिक्विडेशन से जुड़ा अपना पुराना आदेश वापस ले लिया है, जिससे JSW स्टील की अधिग्रहण योजना को नई उम्मीद मिली है. अब 7 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Of India) ने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) को लेकर अपने ही 2 मई 2025 के फैसले को पलट दिया है. पहले कोर्ट ने कंपनी को लिक्विडेशन यानी पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया था, लेकिन अब उसने माना है कि उस फैसले में कानूनी पहलुओं का सही आकलन नहीं किया गया था. इससे JSW स्टील द्वारा दिए गए रेजोल्यूशन प्लान को फिर से उम्मीद की नई किरण मिल गई है. आइए जानते  हैं आखिर ये पूरा मामला क्या था?

क्या था मामला? 

भूषण पावर एंड स्टील लंबे समय से भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है. पहले, सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने कंपनी को बंद करने और उसकी संपत्तियों की बिक्री कर कर्जदारों को भुगतान करने का आदेश दिया था. इस फैसले के चलते JSW स्टील का रेजोल्यूशन प्लान भी खारिज हो गया था, जिसे इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के खिलाफ बताया गया था.

कोर्ट ने क्यों बदला फैसला?

चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए माना कि 2 मई को दिया गया फैसला विवादित था और उसमें कई पूर्ववर्ती न्यायिक निर्णयों को नजरअंदाज कर दिया गया था. कोर्ट ने यह भी कहा कि उस वक्त कुछ ऐसी दलीलें और तथ्य सामने रखे गए थे जो वास्तव में रिकॉर्ड में थे ही नहीं.

JSW स्टील के लिए क्या मतलब?

पहले के फैसले से JSW स्टील को बड़ा झटका लगा था क्योंकि उसका भूषण पावर एंड स्टील के अधिग्रहण का प्रस्ताव रद्द हो गया था. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के रुख में बदलाव से कंपनी को फिर से यह सौदा हासिल करने की उम्मीद है. इससे JSW स्टील को मेटल सेक्टर में अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका मिल सकता है.

कोर्ट ने इस मामले में 7 अगस्त 2025 की तारीख तय की है जब याचिकाओं पर विस्तार से फिर से सुनवाई होगी. तब तक BPSL की किस्मत अधर में बनी रहेगी, लेकिन JSW स्टील के लिए यह राहत की खबर जरूर है कि डील की संभावनाएं अब पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

23 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

4 hours ago