होम / कोर्ट कचहरी / IRCTC घोटाला: चुनाव से पहले लालू परिवार को झटका, कोर्ट ने लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 14 को बनाया आरोपी

IRCTC घोटाला: चुनाव से पहले लालू परिवार को झटका, कोर्ट ने लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 14 को बनाया आरोपी

IRCTC होटल घोटाले में लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ कोर्ट की यह कार्रवाई राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम मानी जा रही है. बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले यह मामला राजनीतिक पारा चढ़ा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को तगड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) घोटाले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया है. अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस घोटाले की साजिश लालू यादव की जानकारी में रची गई थी, जिससे उनके परिवार को आर्थिक लाभ पहुंचा. आइए जानते हैं आखिर ये पूरा मामला क्या है?

क्या है IRCTC होटल घोटाला?

यह मामला यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे. उस दौरान IRCTC ने ओडिशा के पुरी और झारखंड के रांची स्थित बीएनआर होटल्स के संचालन और रखरखाव के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे. आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में जानबूझकर गड़बड़ी की गई ताकि "सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड" को अनुचित लाभ दिया जा सके. सीबीआई के अनुसार, इसके बदले में सुजाता होटल्स ने लालू परिवार से जुड़ी एक बेनामी कंपनी को पटना में तीन एकड़ जमीन बाजार दर से बेहद कम कीमत पर ट्रांसफर कर दी.

65 लाख में बेची 94 करोड़ की जमीन

जांच एजेंसी का दावा है कि पटना की जिस तीन एकड़ जमीन का सर्किल रेट लगभग ₹32 करोड़ था, वह महज ₹65 लाख में बेची गई. इस जमीन को पहले 'डिजिटल मार्केटिंग लिमिटेड' नाम की एक बेनामी कंपनी को ट्रांसफर किया गया, जिसे बाद में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के स्वामित्व वाली 'लारा प्रोजेक्ट्स LLP' ने खरीद लिया.

लालू परिवार को मिली सीधी आर्थिक मदद

सीबीआई के अनुसार, इस पूरे सौदे की योजना खुद लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते हुए तैयार की. उनकी पत्नी राबड़ी देवी पर इस जमीन सौदे में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है, जबकि तेजस्वी यादव पर पारिवारिक लाभ उठाने का आरोप लगाया गया है. इस घोटाले में लालू के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता और उनकी पत्नी सरला गुप्ता भी आरोपी हैं. सरला गुप्ता ही सुजाता होटल्स की संचालिका हैं.

14 लोगों पर कोर्ट ने लगाए आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोर्ट ने इस मामले में कुल 14 लोगों को आरोपी माना है, जिनमें लालू परिवार के तीन सदस्य, सुजाता होटल्स के निदेशक, और IRCTC के चार अधिकारी शामिल हैं. 1 मार्च 2025 को ही सीबीआई ने इन सभी के खिलाफ अपने तर्क पूरे कर लिए थे, जिसके बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया.

कोर्ट के सामने लालू और राबड़ी का जवाब

कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने पर जब पूछा गया कि क्या वे दोषी हैं, तो लालू यादव और राबड़ी देवी ने जवाब दिया, "नहीं... हम केस लड़ेंगे." उन्होंने आरोपों से इनकार किया है और कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

27 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago