होम / कोर्ट कचहरी / रिटायरमेंट के बाद भी जस्टिस चंद्रचूड़ को मिलती रहेंगी कौनसी सुविधाएं, कितनी है पेंशन?

रिटायरमेंट के बाद भी जस्टिस चंद्रचूड़ को मिलती रहेंगी कौनसी सुविधाएं, कितनी है पेंशन?

भारत के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ अपने कई फैसलों को लेकर चर्चा में रहे. उनके रिटायर होने के बाद अब जस्टिस खन्ना CJI बने हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अपने तमाम फैसलों और PM मोदी को घर आमंत्रित करके सुर्खियों में आने वाले जस्टिस धनंजय यशवंत (DY) चंद्रचूड़ अब रिटायर्मेंट लाइफ जी रहे हैं. 10 नवंबर को वह  CJI यानी भारत के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. सुप्रीम कोर्ट की कमान अब न्यायाधीश संजीव खन्ना के हाथों में है, वह भारत के 51वें सीजेआई हैं. चलिए जानते हैं कि भारत के रिटायर्ड CJI को कितनी पेंशन और क्या-क्या सुविधाएं मिलती है. 

इतनी मिलती है सैलरी
एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की सैलरी 2 लाख 80 हजार रुपए प्रतिमाह होती है. इसके साथ ही 45 हजार रुपए महीना भत्ता भी मिलता है. जबकि, रिटायरमेंट के बाद उन्हें बतौर पेंशन 16 लाख 80 हजार रुपए हर साल मिलते हैं. उन्हें डियरनेस अलाउंस  अलग से दिया जाता है. उनकी ग्रेच्युटी की रकम 20 लाख रुपए होती है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की सैलरी, ग्रेच्युटी, पेंशन, भत्ते आदि सुप्रीम कोर्ट सैलरी एंड कंडीशन्स ऑफ सर्विस एक्ट, 1958 के तहत दिए जाते हैं. 

24/7 मिलेगी सुरक्षा 
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि CJI पद से रिटायरमेंट के बाद DY चंद्रचूड़ के आवास पर 24/7 सुरक्षा रहेगी. साथ ही अगले 5 साल तक एक पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड भी साथ रहेगा. रिटायर्ड सीजेआई को दिल्ली में टाइप-VII आवास उपलब्ध कराया जाता है. इस आवास में वह सभी सभी सुविधाएं मिलती हैं, जिनका लाभ केंद्रीय मंत्री के पद पर रह चुके मौजूदा सांसद उठाते हैं. सेवानिवृत्त चीफ जस्टिस को घरेलू कर्मचारी और ड्राइवर भी उपलब्ध कराया जाता है. 

इनका भी उठा सकेंगे लाभ
रिटायरमेंट के बाद भी CJI एयरपोर्ट पर सेरेमोनियल लाउंज का भी लाभ उठा सकते हैं. उनके आवास पर टेलीफोन की सुविधा निशुल्क रहती है. उन्हें मोबाइल और ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल पर हर महीने 4 हजार 200 रुपए तक का भुगतान किया जाता है. बता दें कि जस्टिस चंद्रचूड़ ने अपने रिटायरमेंट से पहले गणपति पूजा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घर आमंत्रित किया था. इसे लेकर काफी बवाल भी मचा. हालांकि, उन्होंने इसे सामान्य बताया था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

25 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago