होम / कोर्ट कचहरी / भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार, कैंसर का इलाज कराने के बहाने पहुंचा था बेल्जियम

भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार, कैंसर का इलाज कराने के बहाने पहुंचा था बेल्जियम

पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है, चोकसी को सीबीआई के अनुरोध पर पकड़ा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत से लगभग 7033 किमी दूर पश्चिम यूरोप के देश बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है. उसे जल्द भारत लाने की तैयारी है. भारत को पिछले सात साल से मेहुल चोकसी की तलाश है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक बेल्जियम की पुलिस ने उसे पकड़ा है. 65 वर्षीय भगोड़ा मेहुल अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प में निवास कार्ड हासिल करने के बाद रह रहा था. 

चोकसी से जुड़े दस्तावेज बेल्जियम को सौंपे गए

भारतीय एजेंसियों को मेहुल चोकसी के बेल्जियम में होने की जानकारी मिली. इसके बाद ईडी और सीबीआई ने वहां के अधिकारियों से संपर्क किया और मामले की पूरी जानकारी साझा की. भारत ने बेल्जियम से मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया. इसके बाद बेल्जियम पुलिस ने मेहुल चोकसी की निगरानी शुरू की, ताकि वह फरार न हो सके. दूसरी तरफ उसके खिलाफ जांच भी जारी रही. पुख्ता सबूत मिलने के बाद बेल्जियम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

कई देशों में रह चुका मेहुल

पीएनबी घोटाला सामने आने के हफ्तों पहले ही मेहुल चोकसी और नीरव मोदी ने जनवरी 2018 में देश छोड़ दिया था. इसके बाद मेहुल 2021 में एंटीगुआ देश से लापता हो गया था. बाद में उसकी लोकेशन डोमिनिका में मिली. मेहुल चोकसी गीतांजलि जेम्स का संस्थापक है. उसका भतीजा नीरव मोदी अभी ब्रिटेन की जेल में बंद है, इन्हें 2019 में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था.

भारत ने भेजे अदालती वारंट

कुछ समय पहले ही मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी इंटरपोल नोटिस को हटा लिया गया था. इसके बाद भारत ने प्रत्यर्पण के माध्यम से चोकसी को लाने की योजना बनाई. सीबीआई और ईडी ने बेल्जियम से संपर्क साधा. सूत्रों के मुताबिक प्रत्यर्पण अनुरोध के तहत भारतीय एजेंसियों ने 2018 और 2021 में मुंबई की एक विशेष अदालत से जारी दो ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट अपने बेल्जियम समकक्षों के साथ साझा किए. उसकी गिरफ्तारी के बाद दोनों देशों की एजेंसियां कागजी कार्रवाई में जुटी हैं.

क्या जल्द भारत आएगा चोकसी?

सूत्रों के मुताबिक मेहुल चोकसी को जल्द से जल्द भारत लाने की कोशिश है. मगर बेल्जियम की अदालतों में कानूनी अड़चनें प्रक्रिया में देरी पैदा कर सकती हैं. जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य कारणों से मेहुल चोकसी बेल्जियम में अपनी पत्नी के साथ ठहरा था. यहां से वह स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश में था. माना जा रहा है कि वह खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला देकर जमानत की मांग भी कर सकता है.

बता दें कि मेहुल चोकसी और उसका भतीजा नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 13,850 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दोनों की तलाश है. बेल्जियम पुलिस ने 12 अप्रैल को मेहुल चोकसी को दबोचा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago