होम / कोर्ट कचहरी / ESG, पर्यावरण पर पड़ रहा है लीगल तरीकों से प्रभाव, कानून से सुधर रही है दशा

ESG, पर्यावरण पर पड़ रहा है लीगल तरीकों से प्रभाव, कानून से सुधर रही है दशा

अलग-अलग तरीकों से पर्यावरण को बचाने पर काम किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः वकील और कोर्ट के माध्यम से ESG और पर्यावरण पर पिछले 25-30 सालों से काम हो रहा है. अलग-अलग तरीकों से पर्यावरण को बचाने पर काम किया जा रहा है. Environment and Legal Aspects नाम के सेशन को मॉडरेट कर रहे सुधीर मिश्रा Managing Partner, Trust Legal ने BW Legal World 40 Under 40 Summit में बताया कि इंफ्रा से लेकर कंपनियों ने अपने काम करने के तरीकों को पर्यावरण के नजरिए से काफी बदला है. हालांकि इसके बावजूद कोर्ट में पर्यावरण के मुद्दे पर जनहित याचिकाओं की भरमार है. पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा और एमसी मेहता ने इस क्षेत्र में काफी काम किया है. इन लोगों ने जंगलों, नदियों, पशु-पक्षियों को बचाने में बहुत कार्य किया है, जिसके लिए समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा. 

पांच-छह सालों में क्लाइमेंट चेंज को लेकर आ रही है गंभीरता 

मिश्रा ने कहा कि पिछले पांच छह सालों में पर्यावरण और क्लाइमेट चेंज को लेकर के पूरे विश्व में गंभीरता देखने को मिल रही है. ईएसजी का कांसेप्ट भी कंपनियों में इसके बाद से ही देखने को मिला है. कंपनियों में ईएसजी को लेकर के अलग से विभाग शुरू किए गए हैं, जो इनमें इसको लेकर के पॉलिसी और नियम बनाते हैं ताकि कम से कम पर्यावरण को नुकसान हो. 

ईएसजी में हो रहा है बहुत कार्य

इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए नवनीत वैभव, Partner, Shardul Amachand Mangaldas & Co ने कहा कि इस वक्त देश ही नहीं बल्कि विश्व में ईएसजी को लेकर के बहुत काम हो रहा है. समय बहुत बदल गया है और हर कोई बदलाव कर रहा है. पर्यावरण को लेकर लोग बहुत बात और विचार कर रहे हैं. ये एक अच्छी बात है. जिंदगी की क्वालिटी से समझौता नहीं किया जा सकता है. प्रदूषण को लेकर के लोगों में बदलाव दिख रहा है, लोग लाइफस्टाइल को चेंज कर रहे हैं.  

लीगल वर्ल्ड के लिए है चैलेंज या मौका

स्निधनील सतपथी, Partner, Saraf and Partners ने कहा कि लीगल वर्ल्ड के लिए एक चैलेंज और मौका दोनों ही है. एक वकील के तौर पर ईएसजी एक बहुत ज्वलंत मुद्दा है. सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट, एनजीटी और लोकल कोर्ट्स भी इसको लेकर के काफी संजीदा हैं. ऐसे में वकील जो इस पेशे में हैं या लॉ स्कूल के छात्र जो इस कानून में अपनी स्पेशलियटी बनाना चाहते हैं उनके लिए इसको समझकर पैरवी करने में बहुत बढ़िया मौका मिल सकता है अपने करियर को ग्रोथ देने का. पर्यावरण को लेकर के लीगल तौर पर जानकार लोगों की काफी कमी है और इससे क्षेत्र में बहुत कुछ किया जा सकता है. 

इस सेशन में तनवीर एजाज Associate Proffessor, Ramjas College; बोस के वर्गीज, सीनियर डायरेक्टर, ईएसजी प्रैक्टिस, Cyril Amarchand Mangaldas और तनवीर एजाज Associate Proffessor, Ramjas College ने भी अपने विचार उपस्थित लोगों के सामने रखे. 

VIDEO: जानिए महज 2000 रुपये में कैसे दूर करें घर का Air Pollution

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

1 week ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

9 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

9 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

12 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

10 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

14 hours ago