होम / कोर्ट कचहरी / ED का ₹1300 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाले लॉटरी किंग पर एक्शन, जब्त किए करोड़ों रुपये

ED का ₹1300 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाले लॉटरी किंग पर एक्शन, जब्त किए करोड़ों रुपये

सैंटियागो मार्टिन 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा के इल्कटोरल बॉन्ड खरीद के चर्चा में आया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रवर्तन निदेशालय यानी की ED ने चेन्नई के 'लॉटरी किंग'  कहे जाने वाले सैंटियागो मार्टिन के ठिकानों पर छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में ये रेड की है. बता दें कि लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन ने चुनावी बॉन्ड योजना के जरिए राजनीतिक दलों को 1,300 करोड़ रुपये से भी चंदा दिया था. हाल ही में मद्रास हाई कोर्ट ने ईडी को मार्टिन के खिलाफ जांच आगे बढ़ाने की अनुमति दी थी, इसके बाद ईडी ने उसके ठिकानों पर रेड की.

चेन्नई समेत कई अन्य स्थानों पर रेड

तमिलनाडु पुलिस ने कुछ ही समय पहले लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन और कुछ लोगों के खिलाफ केस को बंद करने का फैसला किया था. निचली अदालत ने पुलिस की इस को स्वीकार कर लिया था. हालांकि, मद्रास हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को मार्टिन के खिलाफ जांच आगे बढ़ाने की अमुनति दे दी है. सूत्रों के मुताबिक, ईडी द्वारा चेन्नई और कुछ अन्य स्थानों पर मार्टिन से संबंधित परिसरों पर रेड की गई है.

457 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क हो चुकी

बीते साल केंद्रीय एजेंसी ने सैंटियागो मार्टिन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी. मार्टिन पर केरल में राज्य लॉटरी की धोखाधड़ी से बिक्री करके सिक्किम सरकार को 900 करोड़ रुपये से अधिक के कथित नुकसान से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की गई थी. इस मामले में मार्टिन की 457 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी. आपको बता दें कि सिक्किम लॉटरी की मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर मार्टिन की कंपनी ‘फ्यूचर गेमिंग सॉल्यूशन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ है.

 2019 से ही जांच जारी

तमिलनाडु में ‘लॉटरी किंग’ के रूप में पहचान रखने वाले सैंटियागो मार्टिन के खिलाफ ईडी द्वारा साल 2019 से ही जांच जारी है. मार्टिन मुख्य रूप से तब चर्चा में आया था जब ये बात पता लगी थी कि साल 2019 और 2024 के बीच उसकी कंपनी फ्यूचर गेमिंग ने राजनीतिक दलों को चंदा देने के लिए 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा के चुनावी बॉन्ड की खरीद की थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

24 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

4 hours ago