होम / कोर्ट कचहरी / Mahadev Betting Case में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रीज किए ₹573 करोड़ का एसेट्स

Mahadev Betting Case में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रीज किए ₹573 करोड़ का एसेट्स

ED ने PMLA के तहत बीते 16 अप्रैल को दिल्ली, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई और संबलपुर (ओडिशा) में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 'महादेव ऑनलाइन बुक सट्टा ऐप ' मामले में दिल्ली, मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई और ओडिशा के संबलपुर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान 3.29 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए, जबकि 573 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज की गई. जिसमें सिक्योरिटीज, बॉन्ड्स और डिमैट खाते शामिल हैं.

ED की जांच में पता चला है कि 'महादेव ऑनलाइन बुक ऐप ' एक संगठित सट्टेबाजी सिंडिकेट है, जो अवैध वेबसाइट्स के जरिए यूजर्स को जोड़ने, नए ID बनाने और ऑनलाइन सट्टेबाजी की सुविधा देता है. इससे होने वाली‘अपराध की कमाई’ (Proceeds of Crime) को बेनामी बैंक खातों के जरिए छुपाया गया और घुमाया गया.

अवैध कमाई को विदेशी निवेश में बदलने की कोशिश

जांच में यह भी सामने आया कि इस कमाई का हिस्सा विदेश भेजा गया और भारत में शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPIs) के नाम पर निवेश किया गया. ये FPI मुख्यतः मॉरीशस और दुबई जैसे टैक्स हेवन देशों में स्थित थे. इन निवेशों का इस्तेमाल SME सेक्टर की कुछ कंपनियों के शेयर प्राइस को आर्टिफिशियली बढ़ाने के लिए किया गया, जिससे आम निवेशकों को भारी नुकसान हुआ. ED ने इन संदेहास्पद निवेशों की पहचान कर उन्हें फ्रीज कर दिया है.

जांच के घेरे में लिस्टेड कंपनियों के प्रमोटर्स

कुछ लिस्टेड कंपनियों के प्रमोटर्स पर भी आरोप हैं कि उन्होंने सट्टेबाजी से जुड़े लोगों के साथ मिलकर “tainted money” का इस्तेमाल किया. यह पैसा कंपनी के वैल्यूएशन को आर्टिफिशियली रूप से बढ़ाने के लिए preferential shares, प्रमोटर्स शेयर सेल और share warrants के ज़रिए प्रयोग किया गया. इसके अलावा इन कंपनियों को layering के जरिए निवेश घुमाने के लिए भी इस्तेमाल किया गया.

अब तक की कार्रवाई

ED ने इस केस में 170 से अधिक लोकेशंस पर सर्च की है. कुल 3002.47 करोड़ की संपत्ति अटैच, सीज या फ्रीज की जा चुकी है. 13 गिरफ्तारियां की गई हैं और 74 कंपनियों या संस्थानों को आरोपी बनाया गया है. अब तक इस मामले में 5 चार्जशीट्स दाखिल की जा चुकी हैं. जांच अभी भी जारी है और सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस स्कैम से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

34 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago