होम / कोर्ट कचहरी / ED का BBC पर बड़ा एक्शन, लगाया ₹3.44 करोड़ का जुर्माना, तीन निदेशकों पर भी लगा फाइन

ED का BBC पर बड़ा एक्शन, लगाया ₹3.44 करोड़ का जुर्माना, तीन निदेशकों पर भी लगा फाइन

ब्रिटिश प्रसारणकर्ता के खिलाफ आदेश जारी करते हुए उसके तीन निदेशकों में से प्रत्येक पर 1.14 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जांच एजेंसी ईडी ने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया (BBC WS india) न्यूज संस्थान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के कथित उल्लंघन के लिए संस्थान पर करीब तीन करोड़ 44 लाख 48 हजार से ज्यादा रुपए की पेनल्टी लगाई है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर्स के खिलाफ एक आदेश जारी करते हुए इसके तीन निदेशकों पर 1.14 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना भी लगाया.

क्या है पूरा मामला?

फेमा कानून के तहत विभिन्न “उल्लंघनों” के लिए 4 अगस्त, 2023 को बीबीसी डब्ल्यूएस इंडिया, इसके तीन निदेशकों और फाइनेंस चीफ को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद कार्यवाही शुरू की गई थी. मीडिया सूत्रों ने बताया कि बीबीसी डब्ल्यूएस इंडिया, जो 100 प्रतिशत एफडीआई वाली कंपनी है, डिजिटल मीडिया के माध्यम से समाचार और समसामयिक विषयों को अपलोड/स्ट्रीम करने का काम करती है, लेकिन उसने अपनी एफडीआई को घटाकर 26 प्रतिशत नहीं किया, बल्कि इसे 100 प्रतिशत पर ही रखा, जो भारत सरकार द्वारा जारी नियमों का घोर उल्लंघन है.

बीबीसी के तीन निदेशकों पर गिरी गाज

सूत्रों ने बताया कि बीबीसी डब्ल्यूएस इंडिया पर लगाया गया कुल जुर्माना 3,44,48,850 रुपये है. साथ ही 15.10.2021 के बाद से नियमों का पालन की तारीख तक हर दिन 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. सूत्रों ने बताया कि बीबीसी के तीन निदेशकों – जाइल्स एंटनी हंट, इंदु शेखर सिन्हा और पॉल माइकल गिबन्स – पर उल्लंघन की अवधि के दौरान कंपनी के संचालन की देखरेख में उनकी भूमिका के लिए 1,14,82,950 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस पर हुई थी IT रेड

2023 में फरवरी में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने BBC के मुंबई और दिल्ली ऑफिस पर रेड की थी. आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप था. BBC ने ट्वीट करके रेड की जानकारी दी थी. कांग्रेस ने इसे अघोषित आपातकाल बताया था. भाजपा ने पलटवार में कहा था इंदिरा गांधी ने 1970 में इंदिरा गांधी ने एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर BBC पर बैन लगा दिया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

35 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

4 hours ago