होम / कोर्ट कचहरी / दिवाली से ठीक पहले Hero MotoCorp के Pawan Munjal को बड़ा झटका, 25 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

दिवाली से ठीक पहले Hero MotoCorp के Pawan Munjal को बड़ा झटका, 25 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में पवन मुंजाल की तीन संपत्तियों को जब्त कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑटो कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के CMD एवं चेयरमैन पवन मुंजाल (Pawan Munjal) की मुश्किलों में इजाफा हो गया है. दिवाली से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ED ने दिल्ली में उनकी 3 अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है, जिनकी वैल्यू करीब 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है. ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में की है. बता दें कि मुंजाल के खिलाफ ईडी पहले से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है और ताजा कार्रवाई उसी का हिस्सा है. 

पहले भी हुई है कार्रवाई
ED ने दिल्ली में पवन मुंजाल की तीन संपत्तियों को अस्थाई रूप से जब्त किया है. जब्त प्रॉपर्टी की कुल वैल्यू 24.95 करोड़ रुपए है. इससे पहले भी मुंजाल की कुछ प्रॉपर्टी जब्त की जा चुकी हैं. इस तरह, अब तक उनकी कुल 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हुई है. ED ने 1 अगस्त को भी पवन मुंजाल के खिलाफ जब्ती की कार्रवाई की थी. उस दौरान पवन मुंजाल और कंपनी के कुछ अन्य अधिकारियों की करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई थीं. जब्त संपत्तियों में कई डिजिटल सबूत भी शामिल थे.  

ED ने क्यों लिया एक्शन?
ED का कहना है कि उसने डाइरेक्टरेट ऑफ रिवेन्यु इंटेलीजेंस (DRI) की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है. डीआरआई ने मुंजाल व अन्य के खिलाफ कस्टम एक्ट के सेक्शन 135 के तहत शिकायत दर्ज कराई है, जिसका मतलब है कि उन पर अवैध तरीके से विदेशी मुद्रा को भारत से बाहर भेजने का आरोप है. शिकायत में कहा गया है कि मुंजाल व अन्य लोग अवैध तरीके से 54 करोड़ रुपये  की विदेशी मुद्रा देश से बाहर ले गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स में ED के हवाले से बताया गया है कि पवन मुंजाल ने अन्य लोगों के नाम पर विदेशी मुद्रा को एक्सचेंज और इश्यू कराया था. हालांकि, बाद में उस विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल मुंजाल ने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान निजी खर्चों पर किया था.  

नहीं आया कंपनी का बयान
प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि मुंजाल का रिलेशनशिप मैनेजर विदेशी मुद्रा को कार्ड और कैश के रूप में अवैध तरीके से विदेश पहुंचाता था, जहां पवन मुंजाल उसे अपने पर्सनल या बिजनेस ट्रिप के दौरान खर्च करते थे. दरअसल, मुंजाल ने लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत एक व्यक्ति के लिए सालाना ढाई लाख डॉलर की लिमिट को तोड़ने के लिए यह तरीका अपनाया था. ED की ताजा कार्रवाई के संबंध में अब तक कंपनी का कोई बयान सामने नहीं आया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

19 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago