होम / कोर्ट कचहरी / Kwality के पूर्व प्रमोटर्स पर ED की कार्रवाई, ₹440 करोड़ की संपत्ति अटैच, जानें पूरा मामला

Kwality के पूर्व प्रमोटर्स पर ED की कार्रवाई, ₹440 करोड़ की संपत्ति अटैच, जानें पूरा मामला

ईडी का कहना है कि जिन संपत्तियों को जब्त किया गया है, उन पर क्वालिटी के पूर्व प्रमोटर्स सिद्धांत गुप्ता और संजय ढींगड़ा का डमी कंपनियों के जरिए कब्जा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए डेयरी कंपनी क्वालिटी लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर्स के दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 442.85 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर लिया. यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई.

कहां हुई कार्रवाई?

ईडी ने बताया कि पीएमएलए के तहत इन कार्रवाई में 12,000 वर्ग फुट के फार्महाउस (DLF छतरपुर), वसंत विहार और पंजाबी बाग (दिल्ली) में रिहायशी संपत्तियों और करनाल (हरियाणा) व मोहाली (पंजाब) में कुछ प्लॉट्स को अस्थायी रूप से जब्त करने का आदेश जारी किया गया है.

क्या हैं आरोप?

क्वालिटी लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर्स सिद्धांत गुप्ता और संजय ढींगरा पर आरोप है कि इन्होंने डमी कंपनियां बनाकर बैंकों से धोखाधड़ी की. इन डमी कंपनियों में उनके ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड डायरेक्टर थे. इन लोगों ने बैंक स्टेटमेंट में फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाए. इस मामले में ईडी ने 2020 में जांच शुरू की थी.

पैसों को डायवर्ट किया

ईडी ने आरोप लगाया कि बिना किसी वस्तु की वास्तविक डिलीवरी या प्राप्ति के भारी मात्रा में व्यापार (खरीद/बिक्री) किया गया. यह भी पाया गया कि नकली कंपनियां/फर्में, जो झूठे मालिकों के माध्यम से संचालित थीं, बैंक के धन को इधर-उधर करने के लिए उपयोग की गईं. धन को इस तरीके से घुमाया और छुपाया गया ताकि उनके सोर्स को छिपाया जा सके और उन्हें प्रमोटरों के निर्देशानुसार विभिन्न खातों में भेजा गया.

2024 में भी हुई थी रेड

ईडी ने इस मामले में नवंबर 2024 में दिल्ली-एनसीआर के 15 स्थानों पर छापेमारी की थी. यह कार्रवाई पूर्व प्रमोटर्स और उनकी “शेल” (कागजी) कंपनियों के खिलाफ थी. इस रेड के बाद यह बात सामने आई थी कि क्वालिटी के पूर्व प्रमोटर्स ने कई डमी कंपनियां बना रखी थीं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

55 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

5 hours ago