होम / कोर्ट कचहरी / 'कंगाली में आटा गीला' इसे ही कहते हैं, कांग्रेस को चुकाना होगा 523 करोड़ का टैक्स!  

'कंगाली में आटा गीला' इसे ही कहते हैं, कांग्रेस को चुकाना होगा 523 करोड़ का टैक्स!  

दिल्ली हाई कोर्ट ने आयकर विभाग के एक्शन के खिलाफ कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कांग्रेस (Congress) के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है. एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव से पहले उसके नेता पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम रहे हैं. वहीं, आर्थिक मोर्चे पर भी पार्टी की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग द्वारा कांग्रेस के खिलाफ चार साल की अवधि के लिए टैक्स रिअसेसमेंट कार्यवाही शुरू करने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है. इसका मतलब है कि पार्टी को आयकर विभाग को 523 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा. 

कार्यवाही शुरू करने के पर्याप्त सबूत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें साल 2017-18, 2018-19, 2019-20 और 2020-21 के लिए आयकर विभाग द्वारा 523 करोड़ रुपए की मांग को चुनौती दी गई थी. न्यायमूर्ति यशवन्त वर्मा और न्यायमूर्ति पुरूषेन्द्र कुमार कौरव की खंडपीठ ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस के खातों में कई बेहिसाब लेनदेन थे. आयकर अधिकारियों के पास उनके पुनर्मूल्यांकन की कार्यवाही शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद थे.  

ये भी पढ़ें - भारत की सबसे अमीर महिला ने छोड़ा Congress का हाथ, नेटवर्थ में अरबपतियों को देती हैं टक्कर

पहले भी खारिज हुई थी याचिका
इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन साल के लिए आयकर विभाग की टैक्स पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही के खिलाफ याचिका खारिज की थी. दरअसल, कांग्रेस पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही का विरोध कर रही है. पार्टी के वकील अभिषेक सिंघवी ने हाल ही में कहा था कि टैक्स रिअसेसमेंट पर समयसीमा लागू होती है, लेकिन आयकर विभाग द्वारा ऐसा नहीं किया गया है. कर पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही इनकम टैक्स कानून के प्रावधानों के विपरीत की जा रही है. वहीं, आयकर विभाग का दावा है कि किसी वैधानिक प्रावधान का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है.     

प्रचार के लिए भी नहीं हैं पैसे 
अदालत ने आठ मार्च को आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) द्वारा पारित एक आदेश को बरकरार रखा था. इस आदेश में साल 2018-19 के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक के बकाया टैक्स वसूली के लिए कांग्रेस को जारी नोटिस पर रोक लगाने से इंकार किया गया था. दिल्ली हाई कोर्ट का ताजा फैसला कांग्रेस के लिए बड़े झटके के समान है. पार्टी लीडर पहले ही कह चुके हैं कि इनकम टैक्स विभाग द्वारा पार्टी का अकाउंट फ्रीज करने से उनके सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है. पार्टी के पास चुनाव प्रचार करने के भी पैसे नहीं हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

12 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

35 seconds ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago