होम / कोर्ट कचहरी / ऑनलाइन सट्टेबाजी पर शिकंजा, ED की रडार पर क्रिकेट और फिल्म जगत की ये हस्तियां

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर शिकंजा, ED की रडार पर क्रिकेट और फिल्म जगत की ये हस्तियां

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार में शामिल होने के आरोप में ईडी ने युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से पूछताछ की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऑनलाइन अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स (Betting Apps) के बढ़ते दायरे की जांच करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब उन हस्तियों को भी निशाने पर लिया है, जिन्होंने इन प्लेटफॉर्म्स का प्रचार किया था. इनमें क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन सिंह के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला शामिल हैं. इन हस्तियों से 1xBet, FairPlay, Parimatch और Lotus365 जैसे सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार किया, जोकि भारत में प्रतिबंधित हैं. आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जाते हैं.

क्या है मामला?

ईडी के अनुसार, ये सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स 1xBat और 1xBat Sporting Lines जैसे फर्जी नामों का उपयोग कर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर विज्ञापन अभियान चलाते हैं. इन विज्ञापनों में क्यूआर कोड दिए जाते हैं, जो यूजर्स को सीधे सट्टेबाजी साइट्स पर ले जाते हैं, जो भारतीय कानूनों का उल्लंघन है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कंपनियां खुद को "कौशल आधारित गेमिंग" प्लेटफॉर्म बताती हैं, जबकि इनका वास्तविक आधार भाग्य और रिग्ड एल्गोरिदम पर होता है. यह गतिविधियाँ आईटी एक्ट, फेमा, पीएमएलए और बेनामी लेनदेन कानूनों के तहत गैरकानूनी हैं.

ईडी की अब तक की कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक की जांच में ईडी ने 760 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज किया है. कई क्रेडिट और डेबिट कार्ड जब्त किए हैं. इसके अलावा IPL व T20 वर्ल्ड कप में सट्टेबाजी रैकेट के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. मार्च 2025 में तेलुगु फिल्म उद्योग के कई बड़े नाम जैसे राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा पर भी इसी तरह के प्रचार से जुड़े आरोप लगे थे.

100 अरब डॉलर का अवैध बाजार

ईडी का अनुमान है कि इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से हर साल करीब 27,000 करोड़ रुपये की कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग होती है. वहीं, भारत में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी का बाजार 100 अरब डॉलर तक पहुंच गया है और यह हर साल 30% की दर से बढ़ रहा है. जनवरी से मार्च 2025 के बीच इन प्लेटफॉर्म्स पर 1.6 अरब विजिट्स दर्ज की गईं, जो इसकी लोकप्रियता और पहुंच को दर्शाती हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

2 days ago

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026

ईडी का बड़ा एक्शन: फर्जी GST बिल मामले में पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई.

09-May-2026

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच में रिलायंस के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि अनिल अंबानी समूह से जुड़ी कंपनियों ने कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग की.

16-April-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

56 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

5 hours ago