होम / कोर्ट कचहरी / 100 करोड़ की साइबर ठगी मामले में चीनी नागरिक गिरफ्तार, WhatsApp से कर रहा था फ्रॉड

100 करोड़ की साइबर ठगी मामले में चीनी नागरिक गिरफ्तार, WhatsApp से कर रहा था फ्रॉड

दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में चीन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है. इस आरोपी का नाम फैंग चेनजिन है जिसके तार 100 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़े हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है. जिसपर 100 करोड़ से अधिक के साइबर धोखाधड़ी मामले में शामिल होने का आरोप है. इस शख्स का नाम फैंग चेनजिन बताया जा रहा है. शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार, चेनजिन ने लोगों को व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर अपना शिकार बनाया. वह लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग का झांसा देता और उनसे पैसे ठग लेता था. चीनी शख्स को सुरेश कोलिचियिल अच्युतन नाम के एक शख्स की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है. जो फर्जी शेयर बाजार प्रशिक्षण सत्रों में 43.5 लाख रुपये गंवा बैठा.

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जालसाजों ने सुरेश कोलिचियिल अच्युतन नाम के एक शख्स को धोखाधड़ी वाले स्टॉक मार्केट प्रशिक्षण सत्रों में फंसाया. जालसाजों ने उसे कई लेनदेन के जरिए इस बाजार में निवेश कराया. सुरेश कोलिचियिल अच्युतन ने 24 जुलाई को अपने साथ हुए 43.5 लाख की धोखाधड़ी के बारे में पुलिस को सूचित किया. ये निवेश जालसाजों ने कई बैंक खातों में पैसा जमाकर अंजाम दिया. जांच से पता चला कि चेनजिन का घोटाला साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज 17 आपराधिक शिकायतों से जुड़ा था, जो सभी एक ही फिनकेयर बैंक खाते से जुड़े थे.

डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा, "धोखाधड़ी व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से आयोजित ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग के जरिए की गई. जिसमें व्यक्तियों को निशाना बनाया गया था. पुलिस को आगे की जांच से पता चला कि फेंग चेनजिन आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो अन्य महत्वपूर्ण धोखाधड़ी मामलों से जुड़ा हुआ है."

ठगी के पैसों की जांच कर रही पुलिस

अब पुलिस ठगी गई रकम का पता लगाने के लिए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और कॉल डिटेल्स का विश्लेषण कर रही है. उनकी गहन जांच से दिल्ली के मुंडका में महा लक्ष्मी ट्रेडर्स के नाम पर एक बैंक खाते का पता चला है, जो धोखाधड़ी वाले लेनदेन से जुड़ा पाया गया. आगे की पूछताछ में चेनजिन के नाम पर पंजीकृत एक मोबाइल फोन का पता चला, जिसका उपयोग धोखाधड़ी गतिविधियों को निर्देशित करने के लिए किया गया था.

सफदरजंग एन्क्लेव में रहता है चीनी शख्स

चीनी शख्स राजधानी दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में रहता है. पुलिस ने फैंग चेनजिन के कब्जे से एक मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट लॉग सहित कई सबूत बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है. व्हाट्सएप ग्रुप्स में उसके सहयोगियों से हुई चैट में स्पष्ट रूप से पता चला कि वह घोटाले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के रिचार्ज सहित धोखाधड़ी गतिविधियों को निर्देशित करता था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

27 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago