होम / कोर्ट कचहरी / अनिल अंबानी पर बॉम्बे HC ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना, जानें इसकी वजह

अनिल अंबानी पर बॉम्बे HC ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना, जानें इसकी वजह

बॉम्बे HC का यह निर्णय अनिल अंबानी के लिए एक चेतावनी है कि कोर्ट के समक्ष मामलों को गंभीरता से पेश किया जाए. हालांकि, उनकी कंपनियों के शेयरों में तेजी ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी उद्योगपति अनिल अंबानी पर कोर्ट ने 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. दरअसल,  बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान यह फैसला लिया, जिसमें अनिल अंबानी ने अपने मामले को "जरूरी" बताते हुए तुरंत सुनवाई का अनुरोध किया था. हालांकि कोर्ट ने इस मामले को गैर जरूरी मानते हुए उन पर जुर्माना लगाया है. तो आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं. 

जुर्माने की वजह
न्यायाधीश एमएस सोनक और जितेंद्र जैन सहित बॉम्बे हाई कोर्ट की खंडपीठ ने कहा कि अनिल अंबानी द्वारा किए गए अनुरोध का कोई ठोस आधार नहीं था. याचिका में कर विभाग द्वारा अप्रैल 2022 में जारी किए गए नोटिस को चुनौती दी गई थी, और अंबानी ने इसे तत्काल सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया था. कोर्ट ने कहा कि मामले को "जरूरी" बताकर इसे तुरंत सुनवाई के योग्य नहीं ठहराया जा सकता. खंडपीठ ने यह भी कहा कि यह गलत धारणा थी कि मामला महत्वपूर्ण था, और इसका फायदा उठाना अनुचित था.

इसके बाद कोर्ट ने 27 मार्च को अपने आदेश में कहा कि याचिका केवल कारण बताओ नोटिस के बारे में थी और यह असल में कोई अत्यावश्यक मामला नहीं था। इस वजह से, कोर्ट ने अनिल अंबानी पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया और यह राशि टाटा मेमोरियल अस्पताल को दो सप्ताह के भीतर देने का आदेश दिया.

अंबानी के वकील का बयान 
मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 को जब यह याचिका नियमित सुनवाई के लिए आई, तो अनिल अंबानी के वकील रफीक दादा ने अदालत से कहा कि 27 मार्च को कर विभाग ने संबंधित आकलन वर्ष के लिए आदेश पारित किया था. इसके बाद अंबानी के वकील ने याचिका वापस लेने का अनुरोध किया और कोर्ट को सूचित किया कि जुर्माना राशि जमा कर दी गई है. अदालत ने इसे स्वीकार किया और याचिका को वापस लिया, मानते हुए मामले का निपटान कर दिया.

अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयरों में तेजी
इस घटनाक्रम के बीच अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयरों में हलचल देखी गई. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infra) और रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयरों में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली. गुरुवार यानी 3 अप्रैल, 2025 को खबर लिखने के दौरान रिलायंस पावर का शेयर 1.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 43.13 रुपये पर कारोबार करता दिखा. रिलायंस पावर का वर्तमान मार्केट कैप 17,003.84 करोड़ रुपये है. वहीं, खबर लिखने तक रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 262.35 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का मार्केट कैप वर्तमान में 10,196.42 करोड़ रुपये है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago