होम / कोर्ट कचहरी / दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance से आई बड़ी खबर, आपका जानना भी है जरूरी 

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance से आई बड़ी खबर, आपका जानना भी है जरूरी 

अपनी स्थापना के कुछ समय बाद ही Binance ने क्रिप्टो करेंसी की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बना लिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस (Binance) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कंपनी के फाउंडर और सीईओ चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao) ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग कानून (Anti-Money Laundering Laws) तोड़ने का दोषी पाए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है. इसके अलावा, क्रिप्टो एक्सचेंज को 4.3 बिलियन डॉलर (लगभग 35 हजार करोड़ रुपए) का जुर्माना भी भरना होगा. कंपनी ने CEO की जिम्मेदारी फिलहाल रीजनल मार्केट के ग्लोबल हेड रहे रिचर्ड टेंग को सौंपी है. 

नहीं संभाल पाएंगे कोई पोजीशन
कोर्ट के आदेश के चलते चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao) अगले 3 साल तक कंपनी में कोई मैनेजमेंट पोजिशन भी नहीं संभाल सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चांगपेंग झाओ को दोषी करार देते हुए अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने कहा कि अपने अपराधों के कारण Binance दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज बना. अब इस एक्सचेंज को अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़े कॉर्पोरेट जुर्माने में से एक का भुगतान करेगा. वहीं, जांच एजेंसी का कहना है कि बाइनेंस ने जानते-बूझते हुए अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से साइबर अपराधियों और चाइल्ड एब्यूजर्स को मनी फ्लो करने की अनुमति दी थी.

ये भी पढ़ें - ऐसा क्या हुआ कि Sam Altman को लेकर बदल गया OpenAI का मन? अब वापसी के लिए मिन्नतें! 

CZ ने 2017 में की थी स्थापना
चांगपेंग झाओ को CZ के नाम से भी पहचाना जाता है. वह एक चीनी-कनाडाई व्यवसायी हैं, जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में से एक, Binance की स्थापना जुलाई 2017 की थी. उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत फाइनेंशियल सेक्टर में की, इस दौरान उन्होंने Bloomberg Tradebook, Fusion Systems और अन्य फर्मों में सेवाएं दीं. स्थापना के कुछ समय बाद ही Binance ने क्रिप्टो की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई. हालांकि, बाद में वह जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गया. उधर, चांगपेंग झाओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर कंपनी के नए CEO रिचर्ड को हाईली क्वालिफाइड लीडर बताया है. उन्होंने लिखा है कि अपने तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ रिचर्ड कंपनी को विकास के अगले दौर में ले जाएंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

14 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago