होम / कोर्ट कचहरी / गूगल के खिलाफ बड़ा कानूनी एक्शन, ब्रिटेन में दायर किया गया 55 हजार करोड़ का मुकदमा

गूगल के खिलाफ बड़ा कानूनी एक्शन, ब्रिटेन में दायर किया गया 55 हजार करोड़ का मुकदमा

ब्रिटेन में Google पर ₹55,000 करोड़ का क्लास-एक्शन मुकदमा हुआ है, जिसमें आरोप है कि कंपनी ने सर्च और विज्ञापन बाजार में एकाधिकार का दुरुपयोग कर हजारों कंपनियों से अधिक कीमत वसूली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Google के खिलाफ ब्रिटेन में बहुत बड़ा कानूनी तौर पर एक्शन लिया गया है. इसमें टेक कंपनी के खिलाफ 5 अरब पाउंड यानी करीब 55 हजार करोड़ रुपये का क्लास एक्शन मुकदमा किया गया है. ऐसा आरोप है कि गूगल ने ऑनलाइन विज्ञापन बाजार और सर्च में अपनी मोनोपॉली का बेजा इस्तेमाल किया है. टेक कंपनी के इस कदम से हजारों कंपनियों को आर्थिक तौर पर भारी नुकसान हुआ है.

यह मुकदमा बुधवार को UK Competition Appeal Tribunal में दायर किया गया. इसे प्रतिस्पर्धा कानून की विशेषज्ञ प्रोफेसर Or Brook ने फाइल किया है. वे ब्रिटेन की उन लाखों कंपनियों की तरफ से केस लड़ रही हैं जिन्होंने 2011 से अब तक Google Ads का इस्तेमाल किया है.

गूगल पर क्या हैं आरोप?

• प्रतिस्पर्धा को दबाया: Google ने मोबाइल कंपनियों से समझौते कर Google Search और Chrome को डिफॉल्ट ऐप बनवा लिया. Android डिवाइसों में कोई दूसरा सर्च इंजन आसानी से नहीं आ सकता.
• Apple को अरबों डॉलर दिए: गूगल ने Safari ब्राउजर पर खुद को डिफॉल्ट सर्च इंजन बनाए रखने के लिए Apple को अरबों डॉलर का भुगतान किया.
• टूल के जरिए भेदभावः Google का विज्ञापन मैनेजमेंट टूल Search Ads 360 जब Google Ads के साथ इस्तेमाल होता है, तो ज्यादा सुविधाएं देता है. लेकिन जब वही टूल अन्य विज्ञापन प्लेटफॉर्म (जैसे Microsoft Ads) के साथ यूज किया जाता है, तो सीमित फीचर्स मिलते हैं.
• जबरन महंगे विज्ञापनः आरोप है कि Google ने अपने एकाधिकार का उपयोग कर के UK की कंपनियों को जरूरत से ज्यादा कीमतों पर विज्ञापन बेचने के लिए मजबूर किया.

गूगल ने आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया दी है?

Google का कहना है कि उसके खिलाफ सभी आरोप स्पेक्युलेटिव (Speculative) हैं यानी ये सिर्फ अनुमानों पर आधारित है, इसमें ठोस तथ्य या सबूत नहीं हैं. कंपनी ने कहा कि वह इस मुकदमे का पूरी ताकत से विरोध करेगी. गूगल ने कहा, "यूजर्स और विज्ञापनदाता गूगल का इस्तेमाल इसलिए करते हैं क्योंकि वह सहायक और उपयोगी है, न कि इसलिए कि कोई विकल्प नहीं है." UK की Competition and Markets Authority (CMA) ने 2020 की अपनी स्टडी में कहा था कि सर्च विज्ञापन बाजार में गूगल की हिस्सेदारी 90% से भी ज्यादा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

3 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

35 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

4 hours ago