होम / कोर्ट कचहरी / PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को फिर झटका: UK हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

PNB घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को फिर झटका: UK हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

नीरव मोदी को एक बार फिर ब्रिटेन की अदालत से करारा झटका लगा है, जहां उसकी 10वीं जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. यूके हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस, किंग्स बेंच डिवीजन ने उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. यह नीरव मोदी की अब तक की 10वीं कोशिश थी, जिसे अदालत ने ठुकरा दिया. यह जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने दी है. नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़े ₹6,498.20 करोड़ के घोटाले का मुख्य आरोपी है और मार्च 2019 से ब्रिटेन की जेल में बंद है. सीबीआई (CBI) उसे भारत लाकर मुकदमा चलाना चाहती है.

CBI की दलीलों के आगे फेल हुई याचिका

सीबीआई के मुताबिक, इस बार की सुनवाई के दौरान क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) ने अदालत में जमानत का कड़ा विरोध किया. सीबीआई की एक टीम भी लंदन में मौजूद थी, जिसमें जांच अधिकारी और कानूनी विशेषज्ञ शामिल थे. सीबीआई ने बयान जारी कर कहा, "हमारी टीम ने अदालत में ठोस दलीलें दीं, जिसके चलते जमानत याचिका खारिज कर दी गई." गौरतलब है कि ब्रिटेन की अदालत पहले ही मोदी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे चुकी है, लेकिन मोदी बार-बार कानूनी रास्ते अपनाकर प्रक्रिया में देरी कर रहा है.

क्या है PNB घोटाला?

साल 2018 में सामने आए इस बड़े बैंकिंग घोटाले ने पूरे देश को हिला दिया था. जांच में खुलासा हुआ कि पीएनबी के कुछ अधिकारियों ने करीब ₹13,000 करोड़ के फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) जारी किए थे. इस धोखाधड़ी के पीछे नीरव मोदी और उसका चाचा मेहुल चोकसी मुख्य आरोपी पाए गए. घोटाले का पर्दाफाश होते ही नीरव मोदी देश छोड़कर फरार हो गया और कुछ महीनों बाद मार्च 2019 में लंदन से गिरफ्तार किया गया.

ईडी की कार्रवाई और कानूनी लड़ाई

घोटाले के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया और देशभर में कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान हीरे, सोने, और कीमती पत्थरों को जब्त किया गया. दिसंबर 2022 में, यूके सुप्रीम कोर्ट ने भी नीरव मोदी की भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज कर दी थी. इसके बावजूद मोदी बार-बार जमानत और प्रत्यर्पण से बचने के लिए न्यायिक प्रक्रिया का सहारा ले रहा है.

मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी भी चर्चा में

इसी घोटाले में फरार मेहुल चोकसी को 12 अप्रैल को बेल्जियम के एंटवर्प शहर में गिरफ्तार किया गया. यह गिरफ्तारी भारतीय एजेंसियों के आग्रह पर की गई थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि भारत सरकार अब चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए बेल्जियम सरकार के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

14-July-2026

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

19-June-2026

यस बैंक लोन असाइनमेंट मामले में ED का एक्शन, पूर्व कर्मचारी जांच के घेरे में; 17 ठिकानों पर छापेमारी

इस मामले में ED दिल्ली, मुंबई और खंडाला में एक साथ रेड, लोन ट्रांजैक्शंस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

17-June-2026

लाल किला विस्फोट मामले में NIA का आरोपपत्र दाखिल, अल-कायदा की साजिश का दावा

एनआईए का कहना है कि यह नेटवर्क देश में बड़े पैमाने पर हमलों की योजना बना रहा था, लेकिन समय रहते इसे रोक दिया गया. अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

16-May-2026


बड़ी खबरें

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

2 hours ago

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

26 minutes ago

एक सरल जीवन की गरिमा

लेखक बृज बख्शी के अनुसार, इतिहास और हमारे आसपास की दुनिया हमें बताती है कि समाज कुछ चुनिंदा प्रसिद्ध लोगों के सहारे नहीं, बल्कि उन लाखों साधारण लोगों के कारण टिके रहते हैं, जो अपने दायित्वों को निरंतरता और समर्पण के साथ निभाते हैं.

1 hour ago

Happy Birthday Sunil Grover: 'गुत्थी' से बने विज्ञापन जगत के 'मार्केटिंग गोल्ड', जानें कितनी है नेटवर्थ

आज के दौर में, जब विज्ञापन जगत तेजी से इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग की ओर बढ़ रहा है, सुनील ग्रोवर अपनी अभिनय क्षमता और किरदारों के दम पर अलग पहचान बनाए हुए हैं. उनकी खासियत यह है कि दर्शक उनके निभाए किरदार को भी याद रखते हैं और उससे जुड़े ब्रांड को भी नहीं भूलते.

2 hours ago

SEBI के आदेश से ₹3,144 करोड़ की फंड जुटाने की योजना पर नहीं पड़ेगा असर: ZEE

कंपनी के अनुसार, इस फंड जुटाने का उद्देश्य उसकी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करना तथा हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करना है.

3 hours ago