होम / कोर्ट कचहरी / अडानी ग्रुप को मिली बड़ी राहत, धारावी प्रोजेक्ट का काम रोकने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

अडानी ग्रुप को मिली बड़ी राहत, धारावी प्रोजेक्ट का काम रोकने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने धारावी प्रोजेक्ट का काम रोकने से इनकार कर दिया. यूएई की एक कंपनी ने अडाणी ग्रुप को मिले टेंडर के खिलाफ अपील की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुंबई के धारावी स्लम के पुनर्विकास का काम अदाणी ग्रुप को सौंपने का विरोध कर रही दुबई की कंपनी सेकलिंक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और अदाणी ग्रुप से जवाब मांगते हुए 25 मई को सुनवाई की बात कही है. हालांकि, कोर्ट ने यह कहते हुए प्रोजेक्ट को रोकने से इनकार कर दिया कि वहां पहले ही काम शुरू हो चुका है.

क्या है धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट?

सैकड़ों एकड़ में फैली दुनिया की सबसे बड़े स्लम बस्तियों में से एक धारावी में लगभग 10 लाख की आबादी रहती है. तंग गलियों वाले और बुनियादी सुविधाओं से वंचित इस इलाके के विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार ने यह प्रोजेक्ट शुरू किया है. इसके तहत पुराने ढांचों को हटा कर नए मकान, सड़कें और दूसरी सुविधाएं बनाई जानी हैं. 2022 में अदाणी प्रॉपर्टीज को इस निर्माण कार्य में 80 प्रतिशत का हिस्सा मिला. बाकी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी महाराष्ट्र सरकार की है.

किस बात पर है विवाद?

यूएई की कंपनी सेकलिंक टेक्नोलॉजिस का कहना है कि पहले इस प्रोजेक्ट का टेंडर 2018 में निकला था. सबसे ऊंची बोली लगा कर उसने 2019 में इसे हासिल किया था. लेकिन 2022 में महाराष्ट्र सरकार ने नए सिरे से टेंडर निकाल दिया. इस बार यह अदाणी प्रॉपर्टीज को मिला. सेकलिंक ने इसे गलत बताते हुए खुद को यह प्रोजेक्ट दिए जाने की मांग की है.

हाई कोर्ट खारिज कर चुका है याचिका

बॉम्बे हाई कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार ने यह बताया था कि 2019 से 2022 तक स्थिति में बदलाव आ चुका था. कोविड, रूस-यूक्रेन युद्ध, डॉलर और रुपए की कीमत में अंतर जैसी बातों के अलावा प्रोजेक्ट में रेलवे की 45 एकड़ भूमि भी जुड़ चुकी थी. रेलवे के 812 स्टाफ क्वार्टर को भी नए सिरे से बनाने की बात थी. इसलिए, दोबारा टेंडर निकाला गया. हाई कोर्ट ने इन बातों को नोट करते हुए सेकलिंक की याचिका खारिज की थी. हाई कोर्ट ने यह भी कहा था कि 2019 में सेकलिंक के अलावा दूसरे बोली लगाने वाले भी थे. अगर किसी को 2022 के टेंडर को चुनौती देनी थी, तो उसे ऐसा शुरू में ही कर देना चाहिए था.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सेकलिंक ने अपनी याचिका में 7200 करोड़ रुपए के अपने प्रस्ताव को 20 प्रतिशत बढ़ाने की बात कही. कोर्ट ने उससे इसका हलफनामा देने को कहा. साथ ही यह भी लिखित में देने को कहा कि वह अदाणी की तरफ से जमा करवाई गए 1000 करोड़ का लीज भुगतान, 2800 करोड़ का क्षतिपूर्ति भुगतान जमा करवाने को तैयार है. साथ ही, वह रेलवे के 812 क्वार्टर भी बनवाने को तैयार है. कोर्ट ने अदाणी प्रॉपर्टीज से भी कहा है कि वह धारावी प्रोजेक्ट से जुड़े लेन-देन के लिए अलग से एक बैंक अकाउंट रखे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago