होम / बिजनेस / Amazon और Flipkart से दो-दो हाथ की तैयारी में Zomato, बनाया है ये प्लान

Amazon और Flipkart से दो-दो हाथ की तैयारी में Zomato, बनाया है ये प्लान

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो आने वाले समय में अमेजन और फ्लिप्कार्ट को टक्कर देने की तैयारी में जुटी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) अब Amazon और Flipkart से दो-दो हाथ की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने अपने 10 मिनट के डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (Blinkit) को मजबूत करने की योजना बनाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Zomato ब्लिंकिट की कैटेगरी का विस्तार करेगी. यानी कई नई कैटेगरी जोड़ी जाएंगी. जोमैटो सीधे प्रोडक्ट के सोर्स और स्टॉक का प्रबंधन करने के लिए सप्लाई चेन बनाने पर काम कर रही है.  

कंपनी ने उठाए कई कदम
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) सेक्टर में कंपनी का ये कदम उसे आने वाले समय में मजबूती प्रदान कर सकता है. Zomato ने पहले से ही इन्वेंट्री पर स्टॉक करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी में ब्रैंड मालिकों के साथ बातचीत शुरू कर दी है. इतना ही नहीं, कंपनी ने Shiprocket के अधिग्रहण और विलय के प्रयास भी किए हैं. शिपरॉकेट कई D2C ब्रैंड के साथ काम करती है, जिसका फायदा जोमैटो को मिल सकता है. हालांकि, ये बात अलग है कि Shiprocket इस प्रस्ताव को नकार चुकी है. 

ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू में इजाफा
ब्लिंकिट की ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू (GOV) वित्तीय वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही (Q3FY24) में दोगुना होकर 3,542 करोड़ रुपए रही है, जो Q3FY23 में 1,749 करोड़ थी. यानी इस लिहाज से इसमें साल-दर-साल 103 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है. Zomato ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसने सालाना आधार पर (YoY) 138 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट कमाया है. जबकि एक साल पहले की समान अवधि में (FY23Q3) में उसे 347 करोड़ का नेट लॉस हुआ था. वहीं, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल रिवेन्यु 69% बढ़कर 3,288 करोड़ रहा. जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 1,948 करोड़ रुपए था.

2022 में हुआ था सौदा
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Zomato की योजना खुद ही ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की सोर्सिंग करना और अपने स्टॉक को मैनेज करना है. इसके बाद कंपनी इन उत्पादों को Blinkit के जरिए डिलीवर करेगी. बता दें कि ब्लिंकिट ने देश के कई शहरों पर में खुद को सफलतापूर्वक स्थापित कर लिया है. 10 मिनट में सब्जी से लेकर राशन तक बहुत कुछ डिलीवर करने के चलते ब्लिंकिट को काफी पसंद भी किया जाने लगा है. इस कंपनी को पहले ग्रोफर्स के नाम से जाना जाता था. 2022 में जोमैटो ने 4,447.48 करोड़ रुपये में इसे खरीद लिया था. शुरुआत में Zomato को ब्लिंकिट को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन अब सबकुछ ठीक है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

13 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

15 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

13 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

11 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago