होम / बिजनेस / Zepto ने इस साल में हासिल किया वो मुकाम, सुनेंगे तो दिल खुश हो जाएगा

Zepto ने इस साल में हासिल किया वो मुकाम, सुनेंगे तो दिल खुश हो जाएगा

भारतीय कंपनी Zepto इस साल में भारत की पहली ऐसी कंपनी बनी है जिसने यूनीकॉर्न का खिताब हासिल किया है, कंपनी 200 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा की रकम जुटाने में कामयाब रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल की पहली तिमाही के फंडिंग क्राइसिस में बीतने के बाद आखिरकार भारतीय कंपनी ने वर्ष 2023 में पहली यूनीकॉर्न बनने का रिकॉर्ड हासिल कर लिया है. 1.4 बिलियन की वैल्‍यू वाली ये कंपनी 200 बिलियन की फंडिंग जुटाने में कामयाब रही है. जेप्‍टो (Zepto) की योजना है कि वो आने वाले साल में बाजार में लिस्‍ट हो जाएगी उससे पहले कंपनी ने अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाया है वो उसे काफी मददगार साबित होगा. 

Zepto ने आखिर किससे जुटाई फंडिंग? 
10 मिनट में घर का सामान डिलीवर करने के लिए जानी जाने वाली कंपनी जेप्‍टो ने ये फंडिंग 2 कंपनियों से जुटाई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के सह-संस्‍थापक आदित्‍य पालीचा ने बताया कि इनमें स्‍टेपस्‍टोन ग्रुप से 105 मिलियन डॉलर और गुडवाटर कैपिटल से 30 मिलियन डॉलर जुटाए हैं. दोनों  नए निवेशक मुंबई में अपना कारोबार चलाते हैं. स्‍टेपस्‍टोन कैपिटल देश का पहला प्रत्‍यक्ष निवेश कोराबार है, जबकि गुडवॉर कैपिटल ने इससे पहले पॉकेट एफएम, टीचमिंट और यलोक्‍लासेस में निवेश किया है. जेप्‍टो को बाकी 95 मिलियन डॉलर मौजूदा नेक्‍सस वेंचर पार्टनर्स, ग्‍लेड ब्रूक कैपिटल और लैची ग्रूम से मिलेंगे. आदित्‍य ने कहा कि जिन लोगों को हमने अपने साथ जोड़ा है वो ग्रोथ को लेकर आगे की ओर देखने वाले लोग हैं. 

कौन है कंपनी के मुकाबले में? 
जेप्‍टो के मुकाबले में जोमैटो के स्‍वामित्‍व वाली ब्लिंकिट, स्विगी इंस्‍टामॉर्ट, रिलायंस की डेंजो और टाटा की बिग बास्‍केट जैसी कंपनियां हैं. जेप्‍टो ऑर्डर वाल्‍यूम के मामले में तीसरा सबसे बड़ा स्‍टार्टपअप था, स्‍टार्टअप ने ये भी बताया कि सितंबर 2022 में उसका मासिक कैशबर्न 90 करोड़ रुपये से घटकर 55 करोड़ रुपये रह गया था. हालांकि कंपनी की ओर से सही आंकड़े नहीं बताए गए लेकिन उन्‍होंने कहा कि कैशबर्न नीचे की ओर जा रहा था. 

कंपनी की IPO योजना को लेकर क्‍या है तैयारी? 
जेप्‍टो की ओर से कहा गया है कि हालांकि वो अभी फंड जुटाने में कामयाब रही है लेकिन पिछले साल का 200 मिलियन का फंड अभी भी उसके खाते में पड़ा हुआ है. कंपनी का मानना है कि अगले 12 महीनों में जब EBITDA पॉजिटिव पर पहुंच जाएगा तब हमें एक बड़े पैसे को खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी का मानना है कि उसके बाद हम प्री आईपीओ की ओर आगे बढ़ेगे. ये हमारा आखिरी ग्रोथ इक्विटी राउंड था और इसे हमने सिर्फ बैलेंस शीट बनाने के लिए किया था. Zepto की स्‍थापना महामारी के दौर में 2021 में हुई थी. इस कंपनी ने अब 560 मिलियन डॉलर जुटाए हैं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago