✕

होम / टेक / Youtube ने कमाई के बदल दिए हैं नियम, 500 सब्‍सक्राइबर होते ही होगी नोटों की बारिश 

Youtube ने कमाई के बदल दिए हैं नियम, 500 सब्‍सक्राइबर होते ही होगी नोटों की बारिश 

Youtube पर मौजूदा समय में सिर्फ प्रोफेशनल लोग ही नहीं बल्कि भारत में काम करने वाले नौकरी पेशा से लेकर अलग-अलग लोगों का चैनल हैं. Youtube के ये नियम उन्‍हें काफी राहत देंगें. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

Youtube ने अपने चैनल पर वीडियो बनाकर पैसे कमाने वालों के लिए बनाए गए अपने नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. Youtube के नए नियमों के अनुसार अगर आपके चैनल पर अब 500 सब्‍सक्राइबर हैं तो आप कमाई शुरू कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए Youtube ने वॉच ऑवर का समय बढ़ा दिया है.

एक साल में उनके चैनल पर 3000 वॉच आवर या 90 दिनों में 30 लाख Youtube Shorts व्‍यू होने चाहिए. पहले किसी भी चैनल चलाने वालों को कम से कम 1000 सब्‍सक्राइबरों की जरूरत होती थी तो वहीं 4000 वॉच आवर्स या 1 लाख शॉटर्स व्‍यू होने चाहिए थे. लेकिन अब इन नियमों के आसान होने के बाद अब आप जल्‍दी अपने चैनल को मानेटाइज कर पाएंगे और पैसा कमा पाएंगे.

क्या कहते हैं ये सभी नियम 
Youtube की ओर से जारी किए गए नए नियमों का फायदा फिलहाल भारत में नहीं मिल पाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी ये सुविधा केवल अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ताइवान, और दक्षिण कोरिया में लागू हुई है. कंपनी बाद में इसे अन्य देशों में भी रोलआउट करेगी, जहां YPP उपलब्ध है. अमेरिका के ग्राहकों के लिए Youtube YPP (youtube पॉयलट प्रोग्राम) का भी विस्तार करने जा रहा है. इसके तहत ये होगा कि जो लोग पहले से YPP का हिस्सा हैं और 20000 से ज्‍यादा  सब्सक्राइबर वाले क्रिएटर्स भी अपने वीडियो और शॉर्टस में प्रोडक्ट  को टैग कर कमीशन पा सकेंगे.

Youtube ने अपनी एक पुरानी पॉलिसी में भी किया बदलाव 
Youtube ने अपने एक अन्य नियम में भी बदलाव किया है. इस नियम के तहत पहले ये होता था कि किसी भी वीडियों के 15 सेकेंड तक आप अगर आप अभद्र भाषा का इस्तेइमाल करते थे तो उसे नियमों के विपरीत माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब कंपनी ने इस समय को 7 सेकेंड कर दिया है. फरवरी से कंपनी ने शॉटर्स पर भी रेवेन्यू देने की शुरुआत कर दी है. 2022 की तिमाही के दौरान कंपनी ने कहा था कि शॉटर्स की लोकप्रियता का आलम ये है कि उन्होंने 5000 करोड़ की व्यू् को पार कर लिया है. वहीं अक्टूबर  में मेटा की ओर से कहा गया था कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील्स के 14000 करोड़ व्यूज रोजाना के थे. 

Youtube के प्रतिस्पकर्धी कंपनियों ने भी किए हैं बदलाव 
ऐसा नहीं है कि ये बदलाव सिर्फ Youtube की ओर से किए गए हैं, ये बदलाव कंपनी की प्रतिस्पर्धा में काम करने वाली टिकटॉक ने भी बडे बदलाव किए हैं. टिकटॉक ने घोषणा की है कि उसका वीडियो पेवॉल फीचर सीरिज अब 10 हजार से अधिक फॉलोवर वाले क्रिएटर्स के लिए भी उपलब्ध  है. लेकिन रिक्वालयरमेंट को पूरा करने वाले 1000 फॉलोवर वाले क्रिएटर्स भी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

3 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

4 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

6 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

8 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

8 hours ago