✕

होम / बिजनेस / दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इन 8 शेयर पर लगा सकते हैं दांव, हो जाएंगे मालामाल!

दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इन 8 शेयर पर लगा सकते हैं दांव, हो जाएंगे मालामाल!

Muhurat Trading Picks: पिछले सप्ताह बाजार का रुख पॉजिटिव रहा है और शेयर बाजार में 2.5 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारत में कारोबारियों के नए साल की शुरुआत दिवाली से होती है. इसी कारण इस छुट्टी वाले दिन भी शाम को कुछ घंटे के लिए भारतीय शेयर बाजार खुलते हैं और जितनी देर ट्रेडिंग होती है, उसे 'मुहूर्त ट्रेडिंग' कहते हैं. पिछले सप्ताह बाजार का रुख पॉजिटिव रहा है और शेयर बाजार में 2.5 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. यही कारण है कि इसबार मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान निवेशकों को मुनाफे की उम्मीद है. ब्रोकिंग फर्म Systematix Group और  LKP Securities ने कुछ शेयर के नाम बताएं हैं, जिन पर ट्रेडिंग मुहूर्त के दौरान निवेश किया जा सकता है.

1. Canara Bank
Systematix Group की सलाह के अनुसार, ट्रेडिंग मुहूर्त में Canara Bank के स्टॉक पर दांव लगाया जा सकता है. इसके प्रति स्टॉक का टारगेट प्राइस 325 रुपये है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन (21 अक्टूबर) के जब बाजार बंद हुआ था, तब इस स्टॉक का भाव 268 रुपये था.

2. Bank of Baroda
LKP Securities ने निवेशकों को ट्रेडिंग मुहूर्त के दौरान Bank of Baroda को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह दी है. 21 अक्टूबर को जब बाजार बंद हुआ था, तब बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टॉक का भाव 143 रुपये था. LKP Securities ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 175 रुपये रखा है.

3. Ugar Sugar Works Ltd
Systematix Group ने Ugar Sugar Works के स्‍टॉक पर भी दांव लगाने की सलाह दी है. इस स्टॉक का प्रति शेयर टारगेट प्राइस 100 रुपये रखा है. 21 अक्‍टूबर 2022 को बाजार बंद होने के वक्त इसके शेयर का भाव 77 रुपये था.

4. Federal Bank
LKP Securities ने मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान फेडरल बैंक के स्टॉक को भी पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह दी है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इस स्टॉक का भाव 132.60 रुपये था. LKP Securities ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 180 रुपये रखा है.

5. Triveni Engineering & Industries Ltd
Systematix Group के अनुसार ट्रेडिंग मुहूर्त के दौरान Triveni Engineering & Industries के स्‍टॉक्स पर भी दांव लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है. इस ब्रोकरेज फर्म ने प्रति शेयर का टारगेट प्राइस 387 रुपये रखा है. 21 अक्‍टूबर 2022 को इसके शेयर का भाव 271 रुपये था.

6. Schneider Electric
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दि 21 अक्टूबर, 2022 को Schneider Electric के शेयर का भाव 170.70 रुपये था. LKP Securities ने मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इस कंपनी के स्टॉक पर भी दांव लगाने की सलाह दी है. ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस 236 रुपये रखा है.

7. Piramal Enterprises Ltd
Systematix Group के अनुसार मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान Piramal Enterprises के स्‍टॉक पर भी दांव लगाना मुनाफे का सौदा हो सकता है. इस ब्रोकरेज फर्म ने इस कंपनी के स्टॉक का टारगेट प्राइस 1100 रुपये रखा है. 21 अक्‍टूबर 2022 को जब बाजार बंद हुआ तब इस स्टॉक का भाव 846 रुपये था.

8. IDFC Ltd
Systematix Group ने एक और स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह दी है. उस स्टॉक का नाम है- IDFC. ब्रोकरेज फर्म के अनुसार IDFC के स्टॉक भी निवेशकों को लाभ पहुंचा सकते हैं. स्टॉक का टारगेट प्राइस 100 रुपये है. 21 अक्‍टूबर 2022 को शेयर का भाव 78 रुपये था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा दांव, €2.56 अरब में Evos का अधिग्रहण करेगी कंपनी

नीदरलैंड की कंपनी Evos में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी APSEZ, यूरोप के 5 देशों में 8 पोर्ट टर्मिनल मिलेंगे; सौदे से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी 10 देशों में 28 बंदरगाहों और टर्मिनल तक पहुंचेगी.

7 hours ago

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों से भारत पर तेल और व्यापार का जोखिम बरकरार, टैरिफ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं: रिपोर्ट

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण बढ़ने से ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत को मिल सकता है बढ़ावा, लेकिन रूसी तेल की खरीद और अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर भारत की चुनौतियां बनी रहेंगी

8 hours ago

धनतेरस से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स उछला; निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ बढ़े

BSE का मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये के पार, निफ्टी भी 24,500 के ऊपर बंद; कच्चे तेल में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपये में मजबूती से बाजार को मिला सहारा

8 hours ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

10 hours ago

टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI की सख्ती, इंटरकनेक्शन में देरी पर लगेगा 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरकनेक्शन नियमों में संशोधन करते हुए जुर्माने का नया ढांचा पेश किया है. रिपोर्टिंग में देरी पर 25 लाख रुपये और इंटरकनेक्शन से जुड़े उल्लंघनों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

10 hours ago

बड़ी खबरें