होम / बिजनेस / क्‍या Apple प्‍ले स्‍टोर से हटाएगा बेटिंग ऐप?  कंपनी ने सरकार से पूछा ठोस कारण

क्‍या Apple प्‍ले स्‍टोर से हटाएगा बेटिंग ऐप?  कंपनी ने सरकार से पूछा ठोस कारण

कुछ दिन पहले भारत सरकार ने प्‍ले स्‍टोर से बेटिंग ऐप हटाने को लेकर एक आदेश जारी किया था जिसके बाद गूगल ने तो हटा दिए लेकिन ऐप्‍पल ने इसे लेकर ठोस कारण मांगा है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

 दरअसल देश में अलग-अलग मोबाइल प्‍ले स्‍टोर पर चल रहे बेटिंग से लेकर गेमिंग ऐप को लेकर सरकार ने फरवरी में एक सख्‍त कदम उठाया था. सरकार ने सभी कंपनियों को उन्‍हें प्‍ले स्‍टोर से हटाने के लिए कहा था. अब इस कड़ी में गूगल ने तो इन ऐप्‍स को हटा दिया है लेकिन एप्‍पल ने इसे लेकर सरकार से मजबूत कारण देने को कहा है. उसका कहना है कि वो ऐसे ही अपने प्‍ले स्‍टोर से ऐप को नहीं हटा सकता है उसके लिए उसे कोई ठोस कारण या कानूनी नियम होना चाहिए. 

कई देशों में कानूनी हैं इस तरह के ऐप 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की ओर से कहा गया है कि दुनिया के दूसरे देशों में इस तरह के ऐप मान्‍य हैं. ऐसे में सिर्फ भारत के लिए उन्‍हें हटा पाना कंपनी के लिए मुश्किल होगा. हालांकि अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट ये भी कहती है कि कंपनी ने ऐप को हटाने को मना नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एपल का कहना है कि भारत में बेटिंग ऐप्स को हटाना मुश्किल हो सकता है क्योंकि वे दूसरे देशों में वैध और अनुमति प्राप्त हैं. सरकार ने एपल से निर्देश को पूरा करने के विकल्पों की जांच करने के लिए कहा है. एपल ने अनुपालन करने से इंकार नहीं किया है, लेकिन मंत्रालय से कहा है कि वह 'मनमाने' तरीके से उन्हें नीचे नहीं ले जा सकता है.

सरकार ने फरवरी में लगा दिया था बैन 
देश में मोबाइल पर चल रहे बेटिंग और कई गेमिंग ऐप को लेकर सरकार ने इस साल फरवरी में 138 ऐप पर बैन लगा दिया था. इस साल की शुरुआत में, MeitY ने 138 जुए और सट्टेबाजी ऐप्स की एक सूची प्रकाशित की थी, जिन्हें भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था. सरकार के आदेश के बाद Google ने Apple के विपरीत इन ऐप्स को Play Store से हटा दिया है. सूची में उपलब्ध बेटवे, बेटनेटिक्स और बेट एनालिटिक्स जैसे ऐप अभी भी आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं. हालांकि एपल ने कुछ App को स्‍थायी तौर पर हटा दिया है जिन्‍हें मंत्रालय ने बैन कर दिया था. वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकारी अधिकारियों ने एक बार फिर Apple से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि App स्टोर पर कोई भी एप्लिकेशन भारत में जुए या सट्टेबाजी की सुविधा नहीं दे सकता है.

इससे पहले भी सरकार लगा चुकी है कई ऐप पर बैन 
दरअसल सरकार पिछले कुछ समय से लगातार इस तरह के App पर बैन लगा रही है. सरकार कई App को तो देश में दुष्‍प्रचार करने से लेकर माहौल खराब करने के मामले को लेकर बैन लगा चुकी है. यही नहीं MeitY  इससे पहले भी देश में ऐप्‍स के द्वारा गलत प्रचार को रोकने को लेकर काम कर चुकी है. सरकार इस तरह के ऐप्‍स को देश में काम करने से रोकने के लिए डेटा प्रोटेक्‍शन बिल के माध्‍यम से कई तरह के उपाय कर रही है, जिससे इनकी संदिग्‍ध गतिविधियों को बंद किया जा सके.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

15 seconds ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

2 hours ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

2 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

2 hours ago

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

2 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

15 seconds ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

44 minutes ago