होम / बिजनेस / कितने दिनों तक कायम रहेगी पेट्रोल-डीजल पर मिली राई जैसी राहत? सता रहा है ये डर 

कितने दिनों तक कायम रहेगी पेट्रोल-डीजल पर मिली राई जैसी राहत? सता रहा है ये डर 

चुनावी मौसम में कुछ दिन पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपए की कटौती की गई थी.

नीरज नैयर 2 years ago

एक लंबे इंतजार के बाद हाल ही में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में कमी हुई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने करीब 22 महीने के इंतजार के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 रुपए की कटौती की थी. हालांकि, माना जा रहा था कि कंपनियां कम से कम 10 रुपए की कमी करेंगी, क्योंकि वह जिस घाटे की दुहाई देती आ रहीं थीं वो अब मुनाफे में तब्दील हो गया है. ऊपर से मौसम भी चुनावी है. लेकिन दिल खोलकर आम आदमी की जेब काटने वालीं कंपनियों ने राहत देने में कंजूसी दिखाई. अब सवाल ये है कि जनता को मिली राई जैसी राहत कितने दिन रहेगी? क्या चुनावी मौसम बीतने के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा? 

इस वजह से बढ़ सकते हैं दाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि रूस (Russia) की तरफ से क्रूड ऑयल (Crude Oil) उत्पादन में की गई कटौती से सितंबर तक ग्लोबल बेंचमार्क क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच सकती हैं. इसके अलावा ओपेक+ (OPEC+) के कई देशों ने भी तेल बाजार में जारी उठापटक को रोकने के इरादे से प्रति दिन 2.2 मिलियन बैरल की स्वैच्छिक उत्पादन कटौती साल के अंत तक जारी रखने का फैसला लिया है. जाहिर है इससे भी कीमतें प्रभावित होंगी. क्रूड ऑयल के महंगा होने की खबर हमारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को अलर्ट कर देती है. ऐसे में यदि आने वाले दिनों में कच्चा तेल महंगा होता है, तो घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल महंगा होने से इंकार नहीं किया जा सकता. 

फिलहाल इतने चल रहे हैं दाम 
क्रूड ऑयल की कीमतें अभी 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रही हैं. इसके बावजूद भारतीय कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में केवल 2 रुपए की कटौती की है. यदि जेपी मॉर्गन का अनुमान सही साबित होता है और कच्चे तेल की कीमतें चढ़ती हैं, तो हमारे यहां भी पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ाये जा सकते हैं. लिहाजा, चुनावी मौसम बीतते ही अगर पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा. पूर्व में भी ऐसा कई बार हो चुका है कि चुनाव बीतते ही तेल के दाम बढ़ जाते हैं.  

रूस से भारत ने खरीदा काफी तेल 
रिपोर्ट्स बताती हैं कि मौजूदा साल की दूसरी तिमाही में रूस ने कच्चे तेल के उत्पादन और निर्यात में प्रति दिन 471,000 बैरल कटौती के साथ-साथ प्रति दिन 500,000 बैरल की स्वैच्छिक कटौती का फैसला किया है. रूस के इस फैसले से कीमतें प्रभावित हो सकती हैं. इसके अलावा ओपेक+ की ओर से तेल उत्पादन में कटौती को साल के अंत तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इससे भी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. गौरतलब है कि भारत अपनी तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है. बीते कुछ समय में उसने रूस से बड़े पैमाने पर कच्चा तेल खरीदा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago