होम / बिजनेस / क्यों चढ़ रहे हैं Tata Motors के शेयर, कब तक बरकरार रहेगी तेजी?

क्यों चढ़ रहे हैं Tata Motors के शेयर, कब तक बरकरार रहेगी तेजी?

टाटा मोटर्स का शेयर शुक्रवार को उछाल के साथ बंद हुआ था. पिछले पांच कारोबारी दिनों में भी इसने मजबूती दर्शाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर पिछले कुछ दिनों से मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इसकी एक वजह जहां कंपनी के पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में आया उछाल है. वहीं, दूसरी वजह टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का आने वाला आईपीओ. वैसे, देखा जाए तो जब से टाटा टेक्नोलॉजीज ने IPO के लिए आवेदन किया है, टाटा मोटर्स के शेयर ट्रेंड में बने हुए हैं. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि क्या ये तेजी कायम रहेगी और यदि हां, तो कब तक?

3 महीने में आई इतनी मजबूती 
टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technologies) टाटा समूह की IT सर्विस मैनेजमेंट कंपनी है. इस कंपनी ने 9 मार्च को IPO के लिए ड्राफ्ट हेयरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा किया था. उस दिन Tata Motors का शेयर 432.20 रुपए पर ट्रेड कर रहा था और 9 जून यानी शुक्रवार को यह 562.15 रुपए पर बंद हुआ. इस तरह से देखें तो 3 महीने में इसने करीब 30 फीसदी मजबूती हासिल की. इसका 52 वीक का हाई लेवल 576.55 रुपए और लो लेवल 375.20 रुपए है. टाटा मोटर्स के शेयर ने पिछले एक महीने में 9.88% और छह महीनों में 35.74% का रिटर्न दिया है. 

इस वजह से जारी रहेगी तेजी! 
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी का दौर अभी जारी रहेगा. उनके मुताबिक, Tata Technologies के इपोह से टाटा मोटर्स को फायदा हो सकता है. यही वजह है कि उसके शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. दरअसल, टाटा टेक्नोलॉजीज में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी करीब 74.42% है. अब चूंकि, यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल पर आधारित होगा और टाटा मोटर्स भी अपनी हिस्सेदारी बेचेगी. जिसका सीधा मतलब हुआ कि इस आईपीओ से कंपनी की कमाई होगी और उसकी बैलेंसशीट मजबूत होगी.

इतना तय किया टारगेट प्राइज
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने Tata Motors के लिए 650 रुपए तक का टार्गेट प्राइज सेट किया है. मौजूदा समीकरणों से यही संकेत मिल रहे हैं कि टाटा मोटर्स के शेयरों में उछाल का सिलसिला अभी जारी रहेगा और इसमें निवेश मुनाफे का सौदा हो सकता है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि निवेश से जुड़े किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले पर्याप्त रिसर्च करें और किसी एक्सपर्ट से परामर्श जरूर लें. क्योंकि शेयर बाजार जोखिम के अधीन होता है और एक गलत फैसला वित्तीय नुकसान का कारण बन सकता है.     

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

7 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

13 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

13 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

14 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

15 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

13 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

7 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

16 hours ago