✕

होम / बिजनेस / क्या होती है Muhurat Trading और किन शेयरों में लगाएं पैसा?

क्या होती है Muhurat Trading और किन शेयरों में लगाएं पैसा?

मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा का पालन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में किया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

दिवाली के मौके पर किसी नए काम की शुरुआत को शुभ माना जाता है. इस मान्यता को शेयर बाजार भी फॉलो करता है. इसीलिए छुट्टी होने के बावजूद एक घंटे के लिए ट्रेडिंग होती है. यह परंपरा सालों से चली आ रही है. इस एक घंटे में निवेशक कुछ ऐसे शेयर खरीदते हैं, जिनसे उन्हें मुनाफे की आस होती है. इस खास ट्रेडिंग को मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) के नाम से जाना जाता है.   

सालों पुरानी है परंपरा
मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा का पालन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों में किया जाता है. BSE में इसकी शुरुआत 1957 में और NSE में 1992 में हुई थी. तब से हर दिवाली पर निवेशक स्टॉक मार्केट में कुछ न कुछ निवेश ज़रूर करते हैं. यह इन्वेस्टमेंट इक्विटी, इक्विटी फ्यूचर एंड ऑप्शन, करेंसी एंड कमोडिटी मार्केट, तीनों में होता है.

ये है मुहूर्त ट्रेडिंग का समय
इस बार दिवाली 24 अक्टूबर यानी सोमवार को है. इस दिन बाजार में शाम 6.15 से 7.15 मिनट तक मुहूर्त ट्रेडिंग की जा सकती है. दरअसल, मान्यता है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में किए गए इन्वेस्टमेंट मुनाफा लेकर आता है और साल भर तक निवेशकों पर कृपा बनी रहती है. इस एक घंटे में अधिकांश निवेशक मूल्य-आधारित स्टॉक्स की खरीदारी करते हैं, जो लंबी अवधि के लिए अच्छे होते हैं. कुछ निवेशक इन दिन खरीदे गए शेयरों को संजोकर रखते हैं, क्योंकि उनकी नज़र में मुहूर्त ट्रेडिंग में खरीदे गए स्टॉक गुड लक लाते हैं.

अच्छी रही थी पिछली ट्रेडिंग 
पिछले साल 4 नवंबर, 2021 को मुहूर्त ट्रेडिंग का दिन शेयर बाजार के लिए शानदार रहा था. इस दौरान सेंसेक्स 60 हजार के ऊपर बंद हुआ था. सेंसेक्स 60,067 अंकों के स्तर पर जबकि निफ्टी 17,921 के लेवल पर पहुंच गया था. इस साल बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि मुहूर्त ट्रेडिंग शुभ साबित होगी. 

इन पर लगा सकते हैं दांव
अब यह भी जान लेते हैं कि मुहूर्त ट्रेडिंग में किन शेयरों में इन्वेस्ट करना अच्छा रह सकता है. एक रिपोर्ट में ICICI सिक्योरिटीज, JM फाइनेंशियल सर्विसेज और कोटक सिक्योरिटीज के हवाले से कुछ शेयरों की जानकारी दी गई है, जिसमें निवेश का मुहूर्त शुभ नजर आ रहा है. इसमें अपोलो टायर्स, आयशर मोटर्स, कोफोर्ज, लेमन ट्री होटल्स, हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, हैवल्स इंडिया, KPIT Technology, Schaefflers India, Praj Industries, चोलमंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी, दीपक नाइट्रेट, एजिस, Cipla Ltd, DLF लिमिटेड, इंफोसिस और SRF लिमिटेड शामिल हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी पोर्ट्स का यूरोप में बड़ा दांव, €2.56 अरब में Evos का अधिग्रहण करेगी कंपनी

नीदरलैंड की कंपनी Evos में 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी APSEZ, यूरोप के 5 देशों में 8 पोर्ट टर्मिनल मिलेंगे; सौदे से कंपनी की वैश्विक मौजूदगी 10 देशों में 28 बंदरगाहों और टर्मिनल तक पहुंचेगी.

11 hours ago

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों से भारत पर तेल और व्यापार का जोखिम बरकरार, टैरिफ से जल्द राहत की उम्मीद नहीं: रिपोर्ट

अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण बढ़ने से ईरान के साथ कूटनीतिक बातचीत को मिल सकता है बढ़ावा, लेकिन रूसी तेल की खरीद और अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर भारत की चुनौतियां बनी रहेंगी

12 hours ago

धनतेरस से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स उछला; निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ बढ़े

BSE का मार्केट कैप पहली बार 500 लाख करोड़ रुपये के पार, निफ्टी भी 24,500 के ऊपर बंद; कच्चे तेल में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपये में मजबूती से बाजार को मिला सहारा

12 hours ago

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

13 hours ago

टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI की सख्ती, इंटरकनेक्शन में देरी पर लगेगा 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरकनेक्शन नियमों में संशोधन करते हुए जुर्माने का नया ढांचा पेश किया है. रिपोर्टिंग में देरी पर 25 लाख रुपये और इंटरकनेक्शन से जुड़े उल्लंघनों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

14 hours ago

बड़ी खबरें