✕

होम / बिजनेस / मुश्किलों के भंवर में फंसी Voda-Idea ला रही है FPO, क्या नासाज आर्थिक सेहत में आएगा सुधार?

मुश्किलों के भंवर में फंसी Voda-Idea ला रही है FPO, क्या नासाज आर्थिक सेहत में आएगा सुधार?

वित्तीय संकट से जूझ रही भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया (Voda Idea) मार्केट में एफपीओ लाने की योजना बना रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये एफपीओ Yes Bank के एफपीओ से अधिक कीमत का होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया (Voda Idea) काफी समय से वित्तीय संकट से जूझ रही है. कंपनी ने अपनी आर्थिक स्थिति को वापस पटरी पर लौटने के लिए अब फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) के जरिए पैसे जुटाने की योजना बनाई है. अगर यह एफपीओ कंपनी की योजना के मुताबिक ही आता है, तो ये यस बैंक (Yes Bank) को भी काफी पीछे छोड़ सकता है और वोडा आइडिया का एफपीओ, अब तक का सबसे बड़ा एफपीओ हो सकता है.तो चलिए आपको बताते  हैं ये एफपीओ कब तक आएगा और इससे वोडा आईडिया को कितना लाभ होगा.

मार्केट में कैसी है वोडा आइडिया की स्थिति?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्तीय संकट से जूझ रही वोडा आइडिया की योजना के तहत यह एफपीओ 18 से 20 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है. फिलहाल मजबूत मार्केट सेगमेंट में इस कंपनी के शेयर की कीमत काफी कम है. बुधवार को बीएसई पर इसके शेयर की कीमत 12.93 रुपये पर बंद हुई है. इंट्रा-डे में यह शेयर और कमजोर रहा था, उस समय शेयर 1.94 प्रतिशत फिसलकर 12.66 रुपये की कीमत पर पहुंच गया था. पिछले साल 18 अप्रैल 2023 को यह 1 साल के निचले स्तर 6.01 रुपये पर था और 1 जनवरी 2024 को यह 1 साल के हाई 18.42 रुपये पर था. इसका मार्केट कैप 64.80 करोड़ रुपये है. 

कब तक आएगा एफपीओ?  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वोडा आइडिया का एफपीओ अलगे हफ्ते आ सकता है. इस एफपीओ के लिए वित्तीय संकट से जूझ रही वोडा आईडिया ने जेफरीज, एसबीआई कैप्स और एक्सिस कैपिटल को लीड मैनेजर के तौर पर रखा  है. इस इश्यू के लिए कोई भी बैंक अंडरराइटिंग का काम नहीं कर रहा है. वोडा आइडिया के एफपीओ में विदेशी निवेशकों ने निवेश के लिए वायदा किया है, यानी कि एफपीओ को शुरुआत में अच्छा सपोर्ट मिल सकता है. इस एफपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल लिक्विडिटी को बढ़ाने में होगा. वोडा आईडिया का एफपीओ अब तक का सबसे बड़ा एफपीओ हो सकता है. भारतीय मार्केट में अभी सबसे बड़ा एफपीओ यस बैंक (Yes Bank) का है जोकि 15 हजार करोड़ रुपये का था. वहीं, अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज भी पिछले साल जनवरी 2023 में 20 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ लाई थी.  हालांकि बाद में उसे वापस ले लिया गया था. अगर ऐसा न होता तो सबसे बड़े एफपीओ की सूची में इसी का एफपीओ टॉप पर होता, लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि वोडा आइडिया का एफपीओ टॉप पर अपनी जगह बना सकता है.   

इसे भी पढ़ें-मिलियन डॉलर खर्च करके इस अरबपति ने घटाई उम्र, X पर डाली अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

8 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

9 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

9 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

12 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

12 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

12 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

8 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

9 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

9 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

13 hours ago