होम / बिजनेस / इस बड़े Bank को डूबने से बचाने का बन गया प्लान, UBS ने थामी रेस्क्यू की कमान

इस बड़े Bank को डूबने से बचाने का बन गया प्लान, UBS ने थामी रेस्क्यू की कमान

Credit Suisse बैंक स्विटजरलैंड का दूसरा सबसे बड़ा और करीब 167 साल पुराना बैंक है. इसे बचना पूरे बैंकिंग सिस्टम के लिए जरूरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक सहित कुछ बैंकों के धराशायी होने के बाद पूरी दुनिया में डर का माहौल है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि यूएस का बैंकिंग संकट कहीं 2008 वाले दौर को वापस न ले आए. इस बीच, यूरोपीय बैंक क्रेडिट सुइस (Credit Suisse Bank) को डूबने से बचाने के लिए स्विट्जरलैंड की इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS आगे आई है. UBS ने क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता किया है. इसे वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र को संकट से उबारने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है.  

दूसरा सबसे बड़ा बैंक
क्रेडिट सुइस को डूबने से बचाना बैंकिंग सेक्टर के लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि इस बैंक के दिवालिया होने से वित्तीय बाजारों को जोरदार झटका लग सकता है. Credit Suisse बैंक स्विटजरलैंड का दूसरा सबसे बड़ा और करीब 167 साल पुराना बैंक है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 17 मार्च को बैंक के शेयर के जिस भाव पर बंद हुए थे, उसी पर डील फाइनल की जाएगी. हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे समय में जब यूएस बैंकिंग संकट से गुजर रहा है, Credit Suisse का डूबना वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र के लिए बड़ा झटका होगा.

बैंक गारंटी की मांगी
एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यूबीएस ने स्विस सरकार से छह अरब डॉलर की बैंक गारंटी की मांग की है. वहीं, स्विस सेंट्रल बैंक ने कहा है कि वह यूबीएस और क्रेडिट सुइस के लिए आवंटित तरलता सहायता में 100 बिलियन स्विस फ्रैंक (करीब 108 अरब डॉलर) के साथ विलय किए गए बैंक को पर्याप्त लिक्विडिटी उपलब्ध कराएगा. स्विस फाइनेंशियल मार्केट सुपरवाइजरी अथॉरिटी (फिनमा) ने आश्वासन दिया है कि दोनों बैंकों की सभी व्यावसायिक गतिविधियां बिना किसी प्रतिबंध या रुकावट के जारी रह सकती हैं.  

ऐसे गहराया संकट
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि क्रेडिट सुइस के शेयरों में पिछले हफ्ते एक चौथाई की गिरावट आई थी. बैंक को अपनी बैलेंस शीट को स्थिर करने के लिए केंद्रीय बैंक से 54 बिलियन डॉलर की मदद लेनी पड़ी थी. इस बैंक पर संकट के बदल तब और गहरा गए थे जब उसके सबसे बड़े निवेशक सऊदी नेशनल बैंक के चेयरमैन ने कहा था कि वो क्रेडिट सुइस में और निवेश नहीं करेंगे.  इस घोषणा के बाद यूरोपीय बाजार में बैकिंग शेयरों में ताबड़तोड़ बिकवाली शुरू हो गई थी. गौरतलब है कि अमेरिका में पिछले कुछ दिनों में सिल्वरगेट कैपिटल कॉर्प, सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक धराशायी हो चुके हैं. इसके अलावा, फर्स्ट रिपब्लिक बैंक भी आर्थिक संकट में फंसा हुआ है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

44 minutes ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

2 hours ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

2 hours ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

3 hours ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

19 minutes ago